
New Delhi, 15 अक्टूबर . यौन शोषण मामले में आरोपी कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम Thursday को दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ थाने पहुंचे. उन्होंने कहा कि दिल्ली Police ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है, इसलिए वह जांच में सहयोग करने आए हैं. सांसद ने इस पूरे मामले को Political बताते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रहने के दौरान उन्होंने इस तरह की स्थिति का अनुभव नहीं किया.
कांग्रेस सांसद ने दिल्ली में अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे वह किसी शत्रुतापूर्ण जगह पर आए हों. उन्होंने कहा कि मुझे बिल्कुल भी अपनापन महसूस नहीं हो रहा है. जो कुछ हो रहा है, उसकी वजह से मैं अब खुद को ज्यादा मणिपुर से जुड़ा हुआ महसूस करता हूं. मैं दिल्ली Police के बुलावे पर जांच में सहयोग करने के लिए आया हूं.
सांसद ने कहा कि मेरा कार्यक्रम काफी व्यस्त है, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि मेरे नहीं आने पर यह कहा जाए कि मैं जांच में सहयोग नहीं कर रहा हूं. इस तरह की बातों से बचने के लिए मैंने दिल्ली Police के सामने पेश होने का फैसला किया. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए.
कांग्रेस सांसद ने अपने बयान में जेएनयू में बिताए करीब 40 वर्षों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान कभी इस तरह की स्थिति नहीं देखी. उन्होंने मौजूदा घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए इसे पूरी तरह Political मामला बताया. अकोइजम ने उम्मीद जताई कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा नहीं होगी. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि कानून अपना काम करे और इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
–
/
Skip to content