
रांची, 26 नवंबर . Jharkhand हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक के सेवानिवृत्त होने के बाद जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभालेंगे. केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने इस संबंध में Thursday को अधिसूचना जारी कर दी है. President ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह नियुक्ति की है.
जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद वर्तमान में Jharkhand हाई कोर्ट के सबसे सीनियर न्यायाधीश हैं. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति 28 नवंबर 2026 से प्रभावी होगी. यह नियुक्ति हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक के 27 नवंबर को सेवानिवृत्त होने के मद्देनजर की गई है.
हालांकि, Supreme Court कॉलेजियम ने 24 नवंबर को कर्नाटक हाई कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विभु भाखरू को Jharkhand हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है. न्यायमूर्ति विभु भाखरू दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश रहे हैं. उन्होंने 2013 में दिल्ली हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभाला था और एक दशक से अधिक समय तक वहां न्यायिक सेवाएं दीं.
वर्ष 2024-25 के दौरान उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली. जुलाई 2025 में उन्हें कर्नाटक हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. कॉलेजियम की सिफारिश के बाद नियुक्ति की प्रक्रिया केंद्र Government के स्तर पर पूरी की जानी है.
औपचारिक नियुक्ति अधिसूचना जारी होने और शपथ ग्रहण के बाद न्यायमूर्ति भाखरू Jharkhand हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालेंगे. संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत किसी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त होने अथवा मुख्य न्यायाधीश के अनुपस्थित रहने या अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में असमर्थ होने की स्थिति में President उस हाई कोर्ट के किसी अन्य न्यायाधीश को मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त कर सकते हैं.
इसी संवैधानिक प्रावधान के तहत न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content