जलभराव पर अखिलेश का भाजपा सरकार पर हमला, बोले-नालियां-नाले जाम, पानी कहां से निकलेगा

Lucknow, 27 सितंबर . Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के शहरों में जलभराव को लेकर भाजपा Government पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि समस्या अधिक वर्षा से ज्यादा जलनिकासी व्यवस्था के विफल होने की है. उन्होंने कहा कि नालियों से लेकर नालों तक गंदगी जमा होने के कारण जलनिकासी बाधित है.

अखिलेश यादव ने कहा, “शहरों में जलभराव का मुख्य कारण अधिक वर्षा नहीं बल्कि भाजपाई भ्रष्टाचार की वजह से जलनिकासी की व्यवस्था का फेल हो जाना है. नाली से लेकर नाले तक गंदगी से जाम हैं तो पानी निकलेगा कहां से.” उन्होंने कहा कि विभिन्न तरह के प्रदूषण और नालों का नदियों में गिरना भी नदियों के प्राकृतिक बहाव को प्रभावित कर रहा है. उनके मुताबिक, नदियों में गाद जमा होने से उनका बहाव बुरी तरह बाधित हुआ है.

सपा अध्यक्ष ने कहा, “विभिन्न तरह के प्रदूषण व नालों के नदियों में गिरने की वजह से नदियों का बहाव गाद के जमा होने की वजह से बुरी तरह बाधित हुआ है. बंधा बनाकर उफनती नदी के पानी को रोकना कोई कारगर उपाय नहीं है. हम भविष्य में नदियों की गाद हटाकर उनको गहरा करने का काम करेंगे जिससे नदियां अविरल मतलब बिना किसी रुकावट के प्राकृतिक रूप से बह सकें और उनके अंदर के जीव-जंतु व इकोसिस्टम से नदियां स्वयं निर्मल हो सकें.”

अखिलेश यादव ने राजधानी Lucknow के साथ ही गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में जलभराव की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि जगह-जगह हालात खराब हैं. उन्होंने जलभराव के कारण गंदगी से बीमारी फैलने की आशंका भी जताई. उन्होंने कहा, “राजधानी Lucknow हो या स्मार्ट सिटी गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज जैसे अन्य बड़े शहर सब जगह हाल बेहाल है. गंदगी से बीमारी फैलने का डर भी है. विशेष रूप से नदी के किनारे बसे व नदीय अर्थव्यवस्था पर आधारित लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.”

सपा प्रमुख ने भाजपा Government पर तंज कसते हुए कहा, “ऐसा लगता है कि भाजपा Government की आंख का पानी भी बहकर जलराशि को बढ़ा रहा है.” उन्होंने अपने बयान में कहा, “भाजपा जाएगी, नदी जीवन पाएगी.”

–

विकेटी/पीएम