
बर्लिन, 24 अक्टूबर . जर्मनी में नाजी तानाशाह एडॉल्फ हिटलर की कुख्यात पहाड़ी आवास ‘ईगल्स नेस्ट’ में Friday देर शाम (स्थानीय समयानुसार) भीषण आग लग गई. जर्मन Police के अनुसार, इस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.
Saturday को Police ने इसकी जानकारी देते हुए बताया, बवेरिया राज्य में ओबरसाल्जबर्ग की चोटी पर स्थित इस ऐतिहासिक इमारत, जिसे ‘केहलस्टीनहॉस’ के नाम से भी जाना जाता है, में लगी आग को बुझाने के लिए लगभग 200 दमकलकर्मियों को तैनात करना पड़ा.
Police ने बताया कि जब दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तो पूरी इमारत आग की चपेट में थी और लपटें काफी ऊंची उठ रही थीं.
बाद में जारी बयान में Police ने पुष्टि की कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है. Police प्रवक्ता लिसा मायर ने बताया कि 1,834 मीटर की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण आग बुझाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि इमारत तक पहुंचने के लिए दमकलकर्मियों को ‘भारी श्वसन उपकरणों’ का इस्तेमाल करना पड़ा.
Police के मुताबिक, Friday रात करीब 9:50 बजे (1950 जीएमटी) स्मोक डिटेक्टर से अलार्म बजने के बाद अधिकारियों को आग की सूचना मिली. फिलहाल Police आपराधिक एंगल से जांच कर रही है.
जर्मन टैब्लॉइड ‘बिल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने घटनास्थल की ओर जाते समय एक मोटरसाइकिल सवार को पकड़ा और आशंका जताई जा रही है कि यह आग जानबूझकर लगाई गई थी यानी यह आगजनी का मामला है.
गौरतलब है कि 1930 के दशक में बनी ‘ईगल्स नेस्ट’ इमारत जर्मनी के 20वीं सदी के इतिहास की निशानी माना जाता है. ये कभी हिटलर का बेहद सुरक्षित आवास हुआ करता था, जहां माना जाता है कि किताब ‘मीन कैम्फ’ के कुछ अंश लिखे गए थे. इसे 1938 में नाजी अधिकारियों के लिए एक गेस्ट हाउस के तौर पर बनाया गया था.
यह नाजी शासन का प्रतीक है और हिटलर के दौर की उन चुनिंदा इमारतों में से एक है जो द्वितीय विश्व युद्ध की बमबारी में पूरी तरह सुरक्षित बच गई थीं. आज, इसे एक ऐतिहासिक स्मारक का दर्जा प्राप्त है और यहां एक लोकप्रिय रेस्तरां भी है.
–
केआर/
Skip to content