जर्जिस अंसारी पर बिहार और यूपी की सरकार सख्त कार्रवाई करे : श्रीराज नायर

Mumbai , 23 नवंबर . विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीराज नायर ने उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ पर मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि ऐसे ही लोग अपने समुदाय को पिछड़ा रखने के लिए काम कर रहे हैं.

Mumbai में से बातचीत में वीएचपी प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के मौलाना कितने शिक्षित हैं? उनके बयान केवल जाहिलाना हैं. आज के युग में तथ्यहीन बातें करने के लिए मशहूर हैं. अपने समुदाय को पिछड़ा रखने के लिए ही काम कर रहे हैं. देश के लिए इनका कोई सकारात्मक योगदान नहीं है. मौलाना को कोई हक नहीं है कि वे उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बारे में बोलें. योगी के लिए ऐसी बातें हमारा समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. यूपी और बिहार Government से अपील है कि इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाना चाहिए.

घाटकोपर घटना पर नायर ने कहा कि दो दिन पहले घाटकोपर में फीनिक्स मॉल के पास प्रमोद महाजन गार्डन में एक युवा जोड़ा शांति से बैठा था, ठीक वैसे ही जैसे अक्सर जोड़े पार्कों और बगीचों में बैठते हैं. तभी वहां जिहादी मानसिकता वाले कुछ लोग आए और उन्होंने दो बेकसूर, निहत्थे युवाओं को पीटना शुरू कर दिया. इससे पूरा देश आहत है, और वह वीडियो देश-विदेश में वायरल हो गया है. हम Maharashtra Government और देवेंद्र फडणवीस से अपील करेंगे कि इन लोगों पर सख्त कार्रवाई हो, क्योंकि ये कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं. आज ये खुद को नाबालिग बता रहे हैं, लेकिन इन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि एक मिसाल कायम हो सके.

भारतीय क्रिकेट टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का चयन न होने पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा लगाए गए धार्मिक भेदभाव के आरोपों पर नायर ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि क्रिकेट के क्षेत्र में भी, उत्तर प्रदेश के एक कांग्रेस नेता, जिन्होंने पहले Prime Minister के खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, वे आज क्रिकेट टीम के चयन में धर्म को बीच में ला रहे हैं. क्रिकेट चयन समिति ‘प्लेइंग इलेवन’ का चुनाव बहुत ही पेशेवर तरीके से करती है. वे पिच की स्थिति, क्रिकेट की तकनीकी समझ और उस विशेष मैच की जरूरतों को ध्यान में रखकर खिलाड़ियों को चुनते हैं, न कि धर्म को देखकर. यह अफसोस की बात है कि इमरान मसूद, या जो कोई भी ऐसा कर रहा है, वह इस तरह क्रिकेट में धर्म को घसीट रहा है.

उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि India ने सभी क्षेत्रों में काफी प्रगति की है. उद्योग तेजी से फैल रहे हैं. India एक बहुत बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनेगा.

–

डीकेएम/एबीएम