
Lucknow, 22 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले धार्मिक नारों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा के ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ नारे पर Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव की टिप्पणी के बाद उप Chief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने उन पर पलटवार किया है.
उन्होंने कहा कि सपाई पहले ‘जय श्रीराम’ से घबराते थे, अब ‘राधे-राधे’ सुनकर भी बेचैन हैं. इस पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की शानदार विदाई करने जा रही है. केशव प्रसाद मौर्य ने social media मंच एक्स पर लिखा, “सपाई पहले ‘जय श्रीराम’ से घबराते थे, अब ‘राधे-राधे’ सुनकर भी बेचैन हैं. अयोध्या में ‘जय श्रीराम’ गूंजता है तो ब्रज में लोग ‘राधे-राधे’ कहकर एक-दूसरे का हाल पूछते हैं.”
उन्होंने आगे लिखा, “सपा बहादुर को ये साफ़ करना चाहिए कि अब प्रदेश की जनता को उनसे पूछकर अपने आराध्य का नाम लेना पड़ेगा क्या? तुष्टिकरण में डूबी सपा कान खोलकर सुन ले, ‘जय श्रीराम’ भी गूंजेगा और ‘राधे-राधे’ भी. 2027 में सत्ता में लौटने का सपाइयों का ‘सपना’ फिर टूटेगा और उत्तर प्रदेश में फिर एक बार ‘कमल’ खिलेगा.”
दरअसल, भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘राधे-राधे, कमल खिला दे’ का नया नारा दिया है. अभी हाल में मथुरा के परखम गांव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गौ अनुसंधान केंद्र में आयोजित पार्टी की दो दिवसीय योजना एवं चिंतन बैठक के दौरान यह नारा सामने आया था. पार्टी की रणनीति में ब्रज क्षेत्र की पारंपरिक अभिवादन शैली ‘राधे-राधे’ को भाजपा के चुनाव चिह्न कमल से जोड़कर 2027 में लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है.
इस नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा ने अब नया नारा ढूंढ लिया है- ‘राधे-राधे’. विदाई के समय भी लोग राधे-राधे कहते हैं. इस बार उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा की शानदार विदाई करने जा रही है.
अखिलेश यादव ने कहा कि ‘राधे-राधे’ नारे का मतलब है कि भाजपा ने खुद ही स्वीकार कर लिया है कि उसकी विदाई होने वाली है. उन्होंने दावा किया कि इस बार भाजपा सीतापुर में शून्य पर पहुंच जाएगी. सपा अध्यक्ष ने आगे कहा, “भाजपा के लोग जानते हैं कि इस बार जनता उन्हें हरा देगी, जिस दिन चुनाव की तारीख आएगी, उसी दिन भारतीय जनता पार्टी हार जाएगी.”
–
विकेटी/एएस
Skip to content