
New Delhi, 23 अगस्त . आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने Sunday को दिल्ली एंव जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली से खास मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने रोहन के पिता अरुण जेटली की 7वीं पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि दी.
India के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त, 2019 को एम्स में हुआ था. उन्होंने 66 साल की उम्र में आखिरी सांस ली थी. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पिता के निधन के बाद साल 2020 में रोहन जेटली ने पहली बार डीडीसीए के अध्यक्ष पद संभाला.
इसके बाद से वह लगातार इस पद पर बने हुए हैं. रोहन जेटली की अगुवाई में दिल्ली स्थित अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इससे पहले टूर्नामेंट के दो सफल सीजन हो चुके हैं. रोहन जेटली की अगुवाई में पुरुष के साथ-साथ महिलाओं की टी20 लीग भी आयोजित की जा रही है.
दूसरी ओर, आईसीसी चेयरमैन जय शाह की देखरेख में भारतीय क्रिकेट की तस्वीर पूरी तरह से बदली है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष रहते हुए जय शाह ने कई बड़े फैसले लिए. उन्होंने India की महिला क्रिकेट टीम का वेतन पुरुष टीम के बराबर करने का ऐतिहासिक फैसला लिया. उनके देखरेख में India ने 2023 में पुरुष वनडे विश्व कप की सफल मेजबानी की.
जय शाह की अगुवाई में ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की 128 साल बाद वापसी होने जा रही है. इसके साथ ही एशियन गेम्स 2026 में भी क्रिकेट को शामिल किया गया है, जो जापान में खेला जाना है. जय शाह के नेतृत्व में आईसीसी ने उभरते क्रिकेट देशों में बुनियादी ढांचे और विकास कार्यक्रमों पर ध्यान बढ़ाया. अगस्त 2026 में उन्होंने तंजानिया के नए टीसीए एरिना का उद्घाटन किया, जिसे अफ्रीका में क्रिकेट विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम माना गया. माना जा रहा शाह आने वाले समय में कई और बड़े और अहम फैसले ले सकते हैं.
–
एसएम/डीकेपी
Skip to content