
New Delhi, 27 अगस्त . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Thursday को New Delhi में संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे. मोहम्मद से मुलाकात कर सतत विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा सहित कई वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा की.
जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज New Delhi में संयुक्त राष्ट्र की उप महासचिव अमीना जे. मोहम्मद से मुलाकात कर खुशी हुई. सतत विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और खाद्य सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई.”
इससे पहले Thursday को विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने भी अमीना मोहम्मद से मुलाकात की. दोनों के बीच भारत-संयुक्त राष्ट्र सहयोग, सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को हासिल करने, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के परिवर्तनकारी प्रभाव, शांति स्थापना अभियानों, जलवायु परिवर्तन, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और संयुक्त राष्ट्र में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा हुई.
अमीना मोहम्मद Wednesday को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर India पहुंची हैं. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने उनकी यात्रा से पहले बताया था कि वह India Government के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर India और संयुक्त राष्ट्र के बीच सहयोग तथा एसडीजी को आगे बढ़ाने में India की भूमिका पर चर्चा करेंगी.
यात्रा के दौरान वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के छात्रों से भी मुलाकात करेंगी और सतत विकास लक्ष्यों के समर्थन में डिजिटल नवाचार के अवसरों और चुनौतियों पर संवाद करेंगी.
गौरतलब है कि इसी महीने विदेश मंत्री जयशंकर ने अध्ययन दौरे पर India आए 17 देशों के संयुक्त राष्ट्र स्थायी प्रतिनिधियों से भी बातचीत की थी. उन्होंने कहा था कि बदलती वैश्विक व्यवस्था में वैश्विक दक्षिण की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने वाला सुधारित बहुपक्षवाद समय की जरूरत है.
इसके अलावा, जुलाई में जयशंकर ने न्यूयॉर्क में 2028-29 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अस्थायी सदस्यता हेतु India के अभियान की शुरुआत की थी और अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण, प्रभावी तथा भविष्य के अनुरूप वैश्विक व्यवस्था के लिए India का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया था.
–
डीएससी
Skip to content