
बाकू, 23 अक्टूबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने Friday को अजरबैजान की राजधानी बाकू में President इल्हाम अलीयेव से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई.
जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “सुबह बाकू में अजरबैजान के President इल्हाम अलीयेव से मुलाकात करके खुशी हुई. मैंने उन्हें President द्रौपदी मुर्मु और Prime Minister मोदी की ओर से शुभकामनाएं पहुंचाईं. हमने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की. इस साझा प्रयास के प्रति उनके सकारात्मक रुख की सराहना करता हूं.”
अपने दौरे के दौरान जयशंकर अजरबैजान के विदेश मंत्री के साथ भी बैठक करेंगे. दोनों नेता India और अजरबैजान के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करेंगे और सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे.
इससे पहले 16 अक्टूबर को India के अजरबैजान में राजदूत अभय कुमार ने President इल्हाम अलीयेव को अपना परिचय-पत्र सौंपा था. उस दौरान उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता जताई थी.
अजरबैजान में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर कहा था कि राजदूत अभय कुमार ने India और अजरबैजान के बीच सहयोग बढ़ाने तथा दोनों देशों के लोगों के बीच लंबे समय से चले आ रहे दोस्ताना संबंधों को और गहरा करने की दिशा में काम करने का भरोसा दिया.
बैठक में दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि India और अजरबैजान के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध बहुत पुराने हैं. ये रिश्ते सदियों से विकसित होते रहे हैं और आज भी दोनों देशों के संबंधों की मजबूत नींव बने हुए हैं.
दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया और आपसी हितों के क्षेत्रों में मिलकर काम करने की इच्छा जताई.
बैठक में Prime Minister मोदी और President अलीयेव के बीच बिश्केक में हुई मुलाकात का भी उल्लेख किया गया. राजदूत अभय कुमार और President अलीयेव ने द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाने तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को अपनी पुरानी मित्रता, ऐतिहासिक जुड़ाव और आपसी सद्भाव को आधार बनाकर नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहिए.
–
एवाई/एबीएम
Skip to content