जयशंकर के अजरबैजान दौरे में आतंकवाद और सुरक्षा के मुद्दों पर हुई चर्चा: विदेश मंत्रालय

New Delhi, 23 अक्टूबर . विदेश मंत्री एस. जयशंकर के अजरबैजान दौरे के दौरान आतंकवाद, सुरक्षा संबंधी मुद्दों और साझा खतरों पर चर्चा हुई. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Friday को इसकी पुष्टि की.

New Delhi में द्विसाप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि India और अजरबैजान इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देशों को अपने लोगों की शांति, समृद्धि और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए. साथ ही, दोनों देशों के सामने मौजूद साझा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाना चाहिए.

जयशंकर के अजरबैजान दौरे के दौरान सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाए जाने से जुड़े सवाल पर जायसवाल ने कहा, “सुरक्षा संबंधी मुद्दों, आतंकवाद और हमारे सामने मौजूद साझा खतरों पर चर्चा हुई. दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि उन्हें अपने लोगों की शांति, समृद्धि और सुरक्षा बढ़ाने के साथ-साथ साझा चुनौतियों पर भी मिलकर काम करना चाहिए.”

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि विदेश मंत्री जयशंकर ने Friday को बाकू में अजरबैजान के President इल्हाम अलीयेव से भी मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.

जायसवाल ने बताया कि Prime Minister Narendra Modi और अजरबैजान के President के बीच बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात के बाद जयशंकर का यह दौरा हुआ है. उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ने President अलीयेव को Prime Minister Narendra Modi और President की ओर से शुभकामनाएं भी दीं.

जयशंकर ने अजरबैजान के विदेश मंत्री जेयहुन बैरामोव के साथ भी विस्तृत बातचीत की. जायसवाल ने इन वार्ताओं को उत्पादक बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों ने Political परामर्श को गहरा करने और आर्थिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर सहमति जताई. उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने Political स्तर पर बातचीत बढ़ाने, एक-दूसरे के यहां यात्राओं और व्यापारिक दौरों को प्रोत्साहित करने, आर्थिक सहयोग, व्यापार एवं निवेश, कनेक्टिविटी और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. जायसवाल के मुताबिक, दोनों देशों के बीच मजबूत सांस्कृतिक समझ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एक अच्छा आधार प्रदान करती है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि जयशंकर और बैरामोव ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी अपने विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि India अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच हुए शांति समझौते का स्वागत करता है.

जायसवाल ने यह भी बताया कि पश्चिम एशिया में संघर्ष शुरू होने के दौरान ईरान से भारतीय छात्रों को निकालने में अजरबैजान की ओर से मिले सहयोग के लिए जयशंकर ने बैरामोव का आभार जताया. विदेश मंत्री ने अजरबैजान के अपने समकक्ष को India आने का निमंत्रण भी दिया.

इसके अलावा, जयशंकर ने हाल ही में सीआईसीए (कॉन्फ्रेंस ऑन इंटरैक्शन एंड कॉन्फिडेंस बिल्डिंग मेजर्स इन एशिया) की बैठक की सफल मेजबानी के लिए अजरबैजान को बधाई दी. इस बैठक में India की ओर से विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने हिस्सा लिया था.

–

डीएससी