जयशंकर और ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर की चर्चा

New Delhi, 28 अक्टूबर . विदेश मंत्री एस जयशंकर ने Wednesday को New Delhi में अपनी ऑस्ट्रियाई समकक्ष बीएटे माइनल-राइजिंगर के साथ बैठक की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी के विभिन्न पहलुओं, जिनमें व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं, पर चर्चा की. इसके साथ ही दोनों नेताओं ने वैश्विक घटनाक्रमों, उनके प्रभावों और बहुपक्षीय सहयोग पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.

बैठक के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज New Delhi में विदेश मंत्री बीएटे माइनल-राइजिंगर से मिलकर खुशी हुई. हमारी विस्तारित साझेदारी के विभिन्न पहलुओं, जिनमें व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं, पर विस्तार से बातचीत हुई. स्टार्टअप, अंतरिक्ष, कौशल विकास और आवागमन के क्षेत्र में सहयोग के नए अवसरों पर भी चर्चा की.”

उन्होंने आगे कहा कि दोनों पक्षों ने वैश्विक घटनाक्रमों, उनके प्रभावों और बहुपक्षीय सहयोग पर विचार साझा किए. जयशंकर के अनुसार, बातचीत से दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों की गर्मजोशी झलकी.

बैठक की शुरुआत में जयशंकर ने India दौरे पर आए ऑस्ट्रियाई प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने कहा कि India और ऑस्ट्रिया के बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. उन्होंने अप्रैल में ऑस्ट्रिया के चांसलर की India यात्रा को भी याद किया और कहा कि वह यात्रा काफी सार्थक रही थी.

जयशंकर ने कहा कि मौजूदा बैठक में दोनों देशों को उस दौरान बनी सहमतियों और हुए समझौतों पर प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिला है. उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय कई जटिल परिस्थितियों से गुजर रही है. ऐसे में India और ऑस्ट्रिया जैसे मित्र देशों के लिए वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करना और अंतरराष्ट्रीय शांति एवं सुरक्षा में संयुक्त योगदान के तरीकों पर विचार करना स्वाभाविक है.

विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का गैर-स्थायी सदस्य बनने पर ऑस्ट्रिया को बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि दोनों देशों का संयुक्त राष्ट्र के ढांचे में सहयोग का लंबा इतिहास रहा है और India इस सहयोग को आगे भी जारी रखना चाहता है.

जयशंकर ने कहा कि India और ऑस्ट्रिया के बीच आर्थिक सहयोग अच्छा चल रहा है, लेकिन इसमें सुधार और विस्तार की काफी संभावनाएं हैं. उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जलवायु संबंधी मुद्दों और लोगों के बीच संपर्क के क्षेत्रों में दोनों देशों के बढ़ते सहयोग का भी उल्लेख किया.

उन्होंने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ India के मजबूत होते संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले महीनों में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लागू होने की उम्मीद है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि India और ऑस्ट्रिया के बीच सुरक्षा एवं रक्षा साझेदारी भी आगे बढ़ रही है.

बैठक में विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे.

बीएटे माइनल-राइजिंगर 2 नवंबर तक India की आधिकारिक यात्रा पर हैं. New Delhi में अपने कार्यक्रम पूरे करने के बाद वह 29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक jaipur में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी.

–

डीएससी