जयराम रमेश का केंद्र पर आरोप, कहा-लोकसभा में धोखाधड़ी से दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश

New Delhi, 27 नवंबर . कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने Friday को केंद्र Government Lok Sabha में ‘फर्जी दो-तिहाई बहुमत’ बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि Government का यह कदम India के संविधान पर हमले के समान है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने में नाकाम रहने के बाद मोदी Government अब Lok Sabha में धोखाधड़ी से दो-तिहाई बहुमत हासिल करने की कोशिश कर रही है.

उन्होंने कहा कि यह India के संविधान पर हमला है. इसका पूरी ताकत से विरोध किया जाना चाहिए और किया जाएगा. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का रुख इस मामले में हमेशा स्पष्ट और एक जैसा रहा है.

इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी का पक्ष रखते हुए रमेश ने तीन मुख्य मांगें दोहराईं. इनमें Lok Sabha की मौजूदा सदस्य संख्या को अगले 25 वर्षों तक बनाए रखना और इसी अवधि के लिए संसदीय सीटों का वर्तमान राज्यवार बंटवारा बरकरार रखना शामिल है.

पार्टी ने यह भी मांग की है कि 2029 के Lok Sabha चुनावों से महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण लागू किया जाए. इसमें अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए उनके कोटे के भीतर आरक्षण भी शामिल होना चाहिए.

रमेश की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भाजपा के नेतृत्व वाली Government महिला आरक्षण लागू करने के साथ-साथ Lok Sabha का विस्तार करने के लिए परिसीमन (डिलिमिटेशन) से जुड़ी योजना को फिर से पेश करने की कोशिश कर सकती है.

इस बीच, केंद्र Government ने Thursday को घोषणा की कि संसद की बैठक 30 नवंबर को फिर से बुलाई जाएगी ताकि जरूरी सरकारी कामकाज निपटाए जा सकें. इसके साथ ही, अगली बैठक की तारीखों को लेकर कई दिनों से बनी अनिश्चितता खत्म हो गई है.

यह घोषणा 13 अगस्त को मानसून सत्र के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के 105 दिन बाद आई है. 30 नवंबर की बैठक एक ही सत्र के दौरान संसद की दो बैठकों के बीच का सबसे लंबा अंतराल होगी. ये आगामी बैठकें कोई अलग ‘शीतकालीन सत्र’ नहीं होंगी बल्कि मानसून सत्र का ही विस्तार होंगी, जिसे अभी तक आधिकारिक तौर पर समाप्त नहीं किया गया है.

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि Government ने Lok Sabha अध्यक्ष से 30 नवंबर को निचला सदन और राज्यसभा के सभापति से 2 दिसंबर को उच्च सदन की बैठक बुलाने का अनुरोध किया है.

उन्होंने कहा कि सरकारी कामकाज की जरूरतों को देखते हुए दोनों सदनों की बैठकें 3 दिसंबर को समाप्त हो सकती हैं.

वहीं, डीएमके ने अपना रुख स्पष्ट किया है कि अगर तमिलनाडु की मौजूदा संसदीय हिस्सेदारी सुरक्षित रहती है, तो वह प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन करने पर विचार कर सकती है. भले ही Lok Sabha सीटों की कुल संख्या में कितनी भी बढ़ोतरी क्यों न हो जाए.

–

डीकेएम/पीएम