
नासिक, 24 अक्टूबर . Rajasthan की राजधानी jaipur में Saturday तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में Maharashtra के नासिक और धुले जिले के तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही नासिक जिले के पालकमंत्री और राज्य के मंत्री गिरीश महाजन ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए राहत एवं सहायता कार्यों के लिए Rajasthan प्रशासन से समन्वय स्थापित किया.
जानकारी के अनुसार, धार्मिक यात्रा पर गए श्रद्धालुओं का वाहन jaipur के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में नासिक जिले के सटाणा क्षेत्र और धुले जिले के श्रद्धालु प्रभावित हुए हैं. घटना के बाद मृतकों के परिजनों और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
पालकमंत्री गिरीश महाजन ने Rajasthan के Governor हरिभाऊ बागडे से फोन पर संपर्क कर हादसे की जानकारी ली. उन्होंने शवों का पोस्टमार्टम शीघ्र पूरा कर पार्थिव शरीर जल्द से जल्द परिजनों को सौंपने का अनुरोध किया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने की अपील भी की.
गिरीश महाजन ने दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने देने का आग्रह किया. Governor कार्यालय की ओर से उन्हें आश्वस्त किया गया कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सक्रिय है तथा घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है.
बगरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से रेफर किए गए सात घायलों को jaipur के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में जय कुमार महेंद्र सिंह नगर (22), अज्ञात पुरुष (45), संगीता (45), लाल सिंह (64), दानू बाई (60), सुमित्रा सुनील नगर (50), मंगल बाई (50) शामिल हैं .
दुर्घटना में तीन श्रद्धालुओं की मौत हुई है. मृतकों की पहचान संदीप रामसिंह मगर (58), दीपक सिंह (67), और महेंद्र विजय सिंह मगर (48), सटाणा तहसील, जिला नासिक के रूप में हुई है .
पालकमंत्री गिरीश महाजन ने कहा कि मृतकों के पार्थिव शरीर जल्द उनके परिवारों तक पहुंचाने और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए Rajasthan प्रशासन के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है. इस दुखद हादसे से नासिक और धुले जिलों में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
–
एएमटी/
Skip to content