जम्मू: जन्मदिन की पार्टी में चेहरे पर केक लगाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या

जम्मू, 18 सितंबर . जम्मू से सनसनीखेज घटना सामने आई है. जन्मदिन की पार्टी में हुई कहासुनी के बाद एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. Police ने Friday को बताया कि जम्मू में एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान दोस्त के चेहरे पर केक लगाने पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई.

Police के अनुसार, जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) की Police चौकी ने जानीपुर Police स्टेशन को सूचना दी कि पवन नायर उर्फ ​​समीर नाम के व्यक्ति को उसके दोस्त जॉन सोट्रा, गौरव सिंह और सुगंध भट्टी घायल हालत में वहां लाए थे और वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

वारदात की सूचना मिलते ही Police की एक टीम मामले की जांच के लिए तुरंत जीएमसी जम्मू पहुंची. शुरुआती जांच से पता चला कि Thursday को नीरज उर्फ ​​अंशु लोअर रूप नगर के पास सड़क पर अपना जन्मदिन मना रहा था, जहां उसके दोस्त सोट्रा, गौरव सिंह, भट्टी और नायर भी मौजूद थे. नीरज के साथ उसका भाई रिशु भी था. केक काटते समय नायर ने नीरज के चेहरे पर केक लगा दिया, जिससे दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

हालांकि दूसरों ने उन्हें शांत करने की कोशिश की लेकिन गुस्से में नीरज ने अपने पास रखा चाकू निकाला और नायर की गर्दन पर हमला कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई. घायल अवस्था में दोस्त उसको तुरंत जीएमसी जम्मू ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

घटना का संज्ञान लेते हुए Police ने जानीपुर Police स्टेशन में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत First Information Report दर्ज की और जांच शुरू कर दी. दोनों आरोपियों (नीरज और उसके भाई रिशु) को पकड़ लिया गया है और वे अभी जानीपुर Police स्टेशन में Police हिरासत में हैं.

अपराध में इस्तेमाल हथियार को बरामद किया जा रहा है. आगे की जांच जारी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बयान में कहा गया, “जम्मू Police कानून के अनुसार आरोपियों के खिलाफ सख्त और समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाती है.”

यह घटना एक व्यक्ति की उसके घर पर गोली मारकर हत्या किए जाने के एक दिन बाद सामने आई है. वह घटना रेशमगढ़ कॉलोनी में हुई थी और मृतक की पहचान 35 वर्षीय दीपक शर्मा के रूप में हुई थी, जो पेशे से अखबार हॉकर था.

एसडी/पीएम