जम्मू-कश्मीर : सोपोर में साइकोट्रोपिक पदार्थ के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार

श्रीनगर, 14 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके में Police ने नशीले पदार्थों के साथ एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया जबकि Monday को शोपियां जिले में दो अन्य लोगों को हेरोइन और चरस के साथ गिरफ्तार किया गया.

Police ने बताया कि ड्रग्स की समस्या के खिलाफ लगातार चल रहे अभियान के तहत, सोपोर Police ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से ‘स्पैस्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस’ के 240 कैप्सूल और 47,000 रुपए नकद बरामद किए.

तारजू Police स्टेशन के इलाके में अमरगढ़ क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई. इस ट्रक को पटूसा, रफियाबाद के रहने वाले नजीर अहमद डार के बेटे जहांगीर अहमद डार चला रहे थे.

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से ‘स्पैस्मो-प्रॉक्सीवॉन प्लस’ के 240 कैप्सूल और 47,000 रुपए नकद बरामद किए गए और कानूनी प्रक्रिया के तहत उन्हें जब्त कर लिया गया.

इसके बाद Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की गई और ड्रग्स के स्रोत और इससे जुड़े अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

सोपोर Police ड्रग तस्करी के खिलाफ अपनी ‘जीरो-टॉलरेंस’ नीति को दोहराती है और युवाओं और समाज को नशीले पदार्थों के खतरे से बचाने के लिए ड्रग तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है.

अधिकारियों ने बताया कि Police ने शोपियां जिले में अलग-अलग अभियानों में दो लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हेरोइन और चरस होने के संदेह वाले पदार्थ बरामद किए.

अधिकारियों ने बताया कि किलोरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान, इमामसाहिब Police स्टेशन की एक Police टीम ने एक व्यक्ति की संदिग्ध हरकतें देखकर उसे रोका.

व्यक्ति की तलाशी लेने पर हेरोइन जैसा लगभग 1.210 ग्राम पदार्थ बरामद हुआ. उस व्यक्ति की पहचान क्रावूरा, इमामसाहिब के रहने वाले मुर्शिद अहमद मलिक के तौर पर हुई.

Police ने इमामसाहिब Police स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

अधिकारियों ने बताया कि एक अलग अभियान में जैनापोरा Police स्टेशन की Police टीम ने बाबापोरा जैनापोरा क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान एक और व्यक्ति को रोका.

तलाशी लेने पर चरस जैसा लगभग 18 ग्राम पदार्थ बरामद हुआ. आरोपी की पहचान मुनीब अहमद ठोकर के तौर पर हुई है, जो कुलगाम के यारीपोरा इलाके के बेइबाग का रहने वाला था और स्वर्गीय शमीम अहमद ठोकर का बेटा था.

अधिकारियों ने बताया कि जैनापोरा Police स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की गई है. साथ ही, संदिग्ध नशीले पदार्थ के स्रोत और मामले से जुड़ी अन्य परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.

इन दोनों मामलों की जांच अलग-अलग की जा रही है. Police ने बरामद पदार्थों को हेरोइन और चरस जैसा बताया है. इनकी आगे की कानूनी और फोरेंसिक जांच अभी बाकी है.

डीकेएम/पीएम