
कुलगाम/किश्तवाड़, 12 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में Wednesday को केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हुए हमले के बाद इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस हमले में अज्ञात हमलावर सुरक्षाकर्मियों पर अंधाधुंध फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए थे. इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए.
कुलगाम में हमले के दूसरे दिन Thursday सुबह सुरक्षाबलों ने जगह-जगह तलाशी ली. साथ ही, आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है. वाहनों चालकों और यात्रियों के दस्तावेज चेक किए जा रहे हैं.
सीआरपीएफ के अनुसार, Wednesday दोपहर करीब 2.15 बजे कुलगाम जिले में एक नाके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी की थी. हमला इतना अचानक हुआ कि जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला. हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए. घटना के तुरंत बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया. यह सीआरपीएफ पार्टी पर हमला था और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा रहा है.
उधर, मरवाह इलाके में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान दो स्पेशल Police ऑफिसर (एसपीओ) के लापता होने के बाद किश्तवाड़ जिले के कई इलाकों में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. किश्तवाड़ Police ने भारतीय सेना के साथ मिलकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. कई जगहों पर नए चेकपॉइंट बनाए गए हैं और वाहनों तथा लोगों की आवाजाही की जांच बढ़ा दी गई है.
मरवाह और दच्छन के जंगलों में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, जो लापता एसपीओ का पता लगाने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रहे हैं.
सेना के वाहन और किश्तवाड़ Police की टीमें लगातार मरवाह और वारवान की ओर बढ़ रही हैं और इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल भी भेजे जा रहे हैं. यह सर्च ऑपरेशन बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है, जिसमें सुरक्षाकर्मी जंगलों में गहन तलाशी ले रहे हैं और कई जगहों पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं.
–
डीसीएच/
Skip to content