जम्मू-कश्मीर राफ्टिंग टीम 18वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड रवाना, गुलमर्ग विधायक बोले- सरकार का पूरा सहयोग

श्रीनगर, 16 नवंबर . जम्मू-कश्मीर की राफ्टिंग टीम को Monday को श्रीनगर में आयोजित एक विशेष फ्लैग ऑफ समारोह में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के लिए रवाना किया गया. यह टीम 17 से 22 नवंबर 2026 तक रुद्रप्रयाग में आयोजित होने वाली 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी. टीम को गुलमर्ग से नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक पीरजादा फारूक अहमद शाह (सेवानिवृत्त आईएएस) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर व्हाइट वाटर राफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर के पदाधिकारी, कोच, खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे.

इस समारोह में जम्मू-कश्मीर की छह सदस्यीय टीम को शुभकामनाएं दी गईं. सभी ने उम्मीद जताई कि इस बार भी कश्मीर की टीम राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेगी और पदक जीतकर वापस लौटेगी.

फ्लैग ऑफ समारोह के बाद विधायक पीरजादा फारूक अहमद शाह ने से बातचीत में कहा कि 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप उत्तराखंड में आयोजित होने जा रही है. जम्मू-कश्मीर के लिए राफ्टिंग का विशेष महत्व है, क्योंकि यहां की नदियों और झीलों में इस खेल की अपार संभावनाएं मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि पहलगाम, सोनमर्ग और अन्य क्षेत्रों में पहले से ही कमर्शियल राफ्टिंग हो रही है और बड़ी संख्या में पर्यटक इसका आनंद लेते हैं.

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की छह सदस्यीय टीम उत्तराखंड जा रही है. इसके बाद कोशिश की जाएगी कि यही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप में भी देश और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करें.

विधायक फारूक शाह ने कहा कि इस साल पहलगाम में ही अंतरराष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. उन्होंने कहा कि इस आयोजन में Government का भी पूरा सहयोग मिलेगा.

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर एक पर्यटन राज्य है. यहां हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं. उनमें से कई पर्यटक राफ्टिंग जैसे साहसिक खेलों में काफी रुचि रखते हैं. जब वे यहां राफ्टिंग करते हैं तो उन्हें बहुत खुशी होती है. इसलिए Government और एसोसिएशन की कोशिश है कि राफ्टिंग को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दिया जाए.

उन्होंने कहा कि लोग इस खेल को अपना सकते हैं. इससे न केवल खेल को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और पर्यटन को भी मजबूती मिलेगी.

विधायक ने कहा कि पूरे जम्मू-कश्मीर में खेल सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है. Government ने इस क्षेत्र में पहले ही करोड़ों रुपये का निवेश किया है. इनडोर खेल मैदानों के साथ-साथ कई अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि गुलमर्ग में स्कीइंग और अन्य खेलों की अपार संभावनाएं हैं.

उन्होंने बताया कि इस बार राष्ट्रीय शीतकालीन खेल और खेलो इंडिया जैसे बड़े आयोजन किए जा रहे हैं. इसके साथ ही यहां के बच्चों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. डल झील और निगीन झील में भी कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. इसी तरह अन्य खेलों को भी लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि Government का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से दूर रखना है. इसके लिए जगह-जगह खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्हें जानकारी दी गई है कि स्पोर्ट्स काउंसिल के पास लगभग दो सौ करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार हैं, जिन्हें केवल हरी झंडी मिलने का इंतजार है. जैसे ही ये परियोजनाएं शुरू होंगी, सुविधाएं जमीन पर दिखाई देने लगेंगी.

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे शिक्षा में उत्कृष्ट बनें और साथ ही खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. जब बच्चे कॉलेज, स्कूल और हायर सेकेंडरी से निकलकर आएं, तो उन्हें खेलों के लिए अच्छी सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि वे खेलों में भी रुचि ले सकें.

वहीं, व्हाइट वाटर राफ्टिंग एसोसिएशन ऑफ जम्मू-कश्मीर के सदस्य ने बताया कि इस बार छह विद्यार्थी इस चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं. यह 18वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप उत्तराखंड में हो रही है, जिसमें कश्मीर की टीम भी हिस्सा ले रही है. उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पूरी कोशिश कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे व्हाइट वाटर राफ्टिंग में हिस्सा लें, क्योंकि यह एक ऐसा खेल है जिसमें सभी को भाग लेना चाहिए.

उन्होंने बताया कि इस बार टीम के लिए विशेष कैंप भी लगाया गया था. यह एसोसिएशन आज की नहीं है बल्कि वर्ष 2000 से पंजीकृत है. एसोसिएशन लगातार इस खेल को आगे ले जाने की कोशिश कर रही है. आने वाले समय में कई नए प्रोजेक्ट भी शुरू किए जाएंगे, जिनकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी.

टीम के खिलाड़ी मोहम्मद नुमान भट ने कहा कि उन्होंने इस चैंपियनशिप के लिए लगभग एक महीने तक तैयारी की है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे गोल्ड जीतकर ही वापस आएंगे.

उन्होंने कहा कि व्हाइट वाटर राफ्टिंग एसोसिएशन कश्मीर के युवाओं को बाहर जाने के कई मौके देती है. पिछली बार भी वे राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए गए थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. उस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन फ्रांस में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो गया था. लेकिन एक खिलाड़ी की पारिवारिक समस्या के कारण टीम नहीं जा पाई, वरना वे फ्रांस में खेल रहे होते.

–

पीआईएम/पीएम