जम्मू-कश्मीर में सीबीआई की कार्रवाई, उधमपुर में रिश्वत लेते फायरमैन गिरफ्तार

श्रीनगर, 6 अक्टूबर . सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने रिश्वत के एक मामले में कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में फायरमैन को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

दरअसल, सीबीआई ने जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के असिस्टेंट डायरेक्टर के ऑफिस में तैनात एक फायरमैन को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज मामला के तहत की.

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी फायरमैन ने कटरा में शिकायतकर्ता के होटल के लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज की एनओसी प्रोसेस करने और जारी करने के बदले 40,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी. बातचीत के बाद आरोपी, शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए लेने को तैयार हो गया.

सीबीआई ने Tuesday को एक जाल बिछाया और आरोपी को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. वहीं, सीबीआई की ओर से इस मामले से संबंधित आगे की जांच और कार्रवाई जारी है.

सीबीआई की ओर से की गई कार्रवाई का एक दूसरा मामला Monday को Rajasthan से सामने आया, जहां jaipur की सीबीआई अदालत ने बैंक ऑफ Maharashtra में 3.61 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी के मामले में तत्कालीन ब्रांच मैनेजर राम भरोस मीणा को दोषी ठहराते हुए सात वर्ष की कठोर कैद की सजा सुनाई.

अदालत ने उन पर 2,85,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है. इसी मामले में एक निजी व्यक्ति, माखन लाल मीणा को भी दोषी ठहराया गया है और उसे तीन वर्ष की कठोर कैद तथा 25,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई गई है.

सीबीआई ने यह मामला बैंक ऑफ Maharashtra के जोनल ऑफिस, jaipur की ओर से 3 जून 2016 को दी गई लिखित शिकायत के आधार पर 9 नवंबर 2016 को दर्ज किया था. शिकायत में बैंक ऑफ Maharashtra के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर राम भरोस मीणा पर अपने पद का दुरुपयोग करने और धोखाधड़ी एवं जालसाजी के जरिए बैंक को वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे.

–

डीके