जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, युवाओं ने दिया एकता और अखंडता का संदेश

जम्मू, 31 अक्टूबर . देशभर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में ‘रन फॉर यूनिटी’ (एकता के लिए दौड़) सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इन आयोजनों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, अनुशासन और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है. जम्मू, डोडा, शोपियां और सांबा में आयोजित कार्यक्रमों में Police अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

जम्मू में आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. वहीं, डोडा में जिला Police और जिला प्रशासन की ओर से एकता दौड़ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डोडा के एसएसपी कार्तिक श्रोत्रिय ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन India की एकता और अखंडता का प्रतीक है. इसे देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है.

उन्होंने बताया कि जिला Police और प्रशासन की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है. इसके अलावा दिनभर कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रत्येक तहसील और Police स्टेशन स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और राष्ट्रीय एकता के संदेश को मजबूत करें.

शोपियां में जिला Police लाइन्स में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देना था. इसमें शोपियां के एसएसपी, उपायुक्त, वरिष्ठ Police एवं प्रशासनिक अधिकारी, विद्यार्थी और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए. सभी ने देश की एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया.

सांबा में भी राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. सांबा के एसएसपी अनुज कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देशभर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम हो रहे हैं. ‘रन फॉर यूनिटी’ में विभिन्न राज्यों और गांवों के युवा बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं. उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सरदार पटेल के दिखाए रास्ते पर चलें और देश तथा समाज को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें.

वहीं, एनसीसी निदेशालय (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल अनूपिंदर बेवली (वीएसएम) ने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को एनसीसी के आदर्श वाक्य ‘एकता और अनुशासन’ को अपने जीवन में अपनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह आदर्श वाक्य केवल एनसीसी तक सीमित नहीं है, बल्कि हर नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि यदि देश के नागरिक बिना किसी बाहरी निगरानी के अपने दैनिक जीवन में अनुशासन का पालन करें और एकजुट रहें, तो India तेजी से प्रगति कर सकता है. जम्मू-कश्मीर में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को एकता, भाईचारे और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया गया.

–

पीएम