जम्मू-कश्मीर : बारामूला पुलिस की बड़ी कामयाबी, 2 घंटे में लापता लड़की को खोजा

श्रीनगर, 2 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में Police ने Monday को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लापता नाबालिग लड़की को महज दो घंटे के भीतर तलाश लिया. इसके अलावा एक बड़ी चोरी के मामले का भी 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए चोरी गए सभी डीप फ्रीजर बरामद कर लिए और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Police के अनुसार, बारामूला Police ने तत्परता, बेहतर समन्वय और Police-जन सहयोग का परिचय देते हुए नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद किया.

Monday को पीसीआर बारामूला को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश के बरौलिया क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की लापता है और उसकी अंतिम लोकेशन बारामूला में मिली है. सूचना मिलते ही पीसीआर बारामूला ने यह जानकारी आवश्यक कार्रवाई के लिए चंदूसा Police स्टेशन को भेज दी.

चंदूसा Police ने तुरंत सक्रिय होकर बीट अधिकारियों के साथ सूचना साझा की और लड़की की तलाश शुरू कर दी. स्थानीय लंबरदार और चौकीदार की मदद से नाबालिग लड़की को मुर्रान तंगवारी गांव से खोजकर दो घंटे के भीतर Police स्टेशन लाया गया.

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि लड़की ऑनलाइन गेम ‘फ्री फायर’ खेलते समय स्नैपचैट के जरिए एक लड़के के संपर्क में आई थी. इसके बाद वह उत्तर प्रदेश से जम्मू और फिर श्रीनगर पहुंच गई थी.

आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद लड़की को उसकी सुरक्षा, देखभाल और आगे की कार्रवाई के लिए महिला Police कर्मियों की मौजूदगी में Police वेलफेयर अधिकारी के माध्यम से बारामूला की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया.

इस संबंध में उत्तर प्रदेश के हसनगंज Police स्टेशन और पीसीआर बारामूला को भी सूचित किया गया. Police ने कहा कि यह कार्रवाई बच्चों की सुरक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

एक अन्य मामले में बारामूला Police ने 24 घंटे के भीतर चोरी का खुलासा करते हुए चोरी हुए सभी आठ डीप फ्रीजर बरामद कर लिए. साथ ही वारदात में इस्तेमाल वाहन जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

कनरू एंटरप्राइजेज के मालिक नजीर अहमद कनरू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गुलनार पार्क के पास गौसिया कॉलोनी स्थित उनके गोदाम से डीप फ्रीजर चोरी हो गए हैं.

शिकायत के आधार पर Police स्टेशन बारामूला में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान Police ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर कई संदिग्धों की पहचान की. पूछताछ में जोगियार, शीरी निवासी आदिल हसन डार ने अपने साथियों के साथ चोरी में शामिल होने की बात स्वीकार की.

आगे की जांच में पता चला कि चोरी का सामान ले जाने के लिए पिकअप वाहन इस्तेमाल किया गया था, जिसे आरिफ हुसैन वानी चला रहा था. Police ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सभी आठ चोरी हुए डीप फ्रीजर बरामद कर लिए. इनमें से पांच डीप फ्रीजर शौकत अहमद डार उर्फ साहिल के कब्जे से, दो आसिफ अमीन तंतरे की दुकान से और एक आरिफ हुसैन वानी के घर से बरामद किया गया.

वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर लिया गया है और चारों आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.

Police ने कहा कि 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा, पूरा चोरी का सामान बरामद करना और वाहन की जब्ती उसकी त्वरित कार्रवाई, पेशेवर जांच और प्रभावी तकनीकी विश्लेषण का परिणाम है. मामले में आगे की जांच जारी है ताकि अपराध से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का भी पता लगाया जा सके.

–

एएमटी/पीएम