जम्मू-कश्मीर : डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने सुंदरबनी में पुल और सड़क कार्यों का लिया जायजा

श्रीनगर, 17 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर के उपChief Minister सुरिंदर कुमार चौधरी ने सुंदरबनी में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया. इसकी जानकारी social media प्लेटफॉर्म एक्स पर उपChief Minister कार्यालय ने दी.

social media पोस्ट में बताया गया कि उन्होंने सुंदरबनी में एमआरएल21-बजोरा से भलवाल वाया पुनाखटेर रोड पर बन रहे पुल के निर्माण कार्य की समीक्षा की. उन्होंने काम में गुणवत्ता, समय पर पूरा करने और जनता के लाभ के लिए तेजी से काम करने पर जोर दिया.

यह पुल 51.40 मीटर लंबा है और इसका निर्माण सुंदरबनी ब्लॉक, जिला राजौरी में एमआरएल21-बजोरा से भलवाल वाया पुनाखटेर रोड पर किलोमीटर 3.275 से 3.325 के बीच हो रहा है. इस प्रोजेक्ट का निरीक्षण डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने किया.

यह प्रोजेक्ट Prime Minister ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण के तहत बनाया जा रहा है. Prime Minister ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण का मुख्य उद्देश्य 1,25,000 किलोमीटर लंबी मौजूदा ग्रामीण सड़कों को अपग्रेड और मजबूत करना है, ताकि बस्तियों को प्रमुख सामाजिक-आर्थिक केंद्रों से जोड़ा जा सके.

एक अन्य ‘एक्स’ पोस्ट में उप Chief Minister कार्यालय ने बताया कि उन्होंने सुंदरबनी में एल041-लिंक रोड एल031, 6वें किलोमीटर से घैप्न्यास तक सड़क के निर्माण और रखरखाव की आधारशिला रखी.

उन्होंने कहा कि यह बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और विकास की दिशा में एक और कदम है. दोनों ही प्रोजेक्ट राजौरी जिले के सुंदरबनी ब्लॉक में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए अहम माने जा रहे हैं.

सुरिंदर कुमार चौधरी एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो वर्तमान में उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली Government में जम्मू और कश्मीर के उप Chief Minister के रूप में कार्यरत हैं. सुरिंदर चौधरी ने अपने Political करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की थी. इसके बाद वे महबूबा मुफ्ती के नेतृत्व वाली पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी में शामिल हुए और विधान परिषद के सदस्य रहे.

बाद में वे कुछ समय के लिए भाजपा में भी रहे और 2022 में पीडीपी छोड़कर नेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हो गए.

–

एबीएम