जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर फिदायीन हमले की साजिश का खुलासा, मेरठ से जुबैर गिरफ्तार

मेरठ, 24 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस को निशाना बनाने के लिए कथित तौर पर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहे एक युवक को मेरठ Police ने गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान मेरठ के कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा निवासी जुबैर कुरैशी के रूप में हुई है.

Police के अनुसार, जुबैर Pakistanी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में था और जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की साजिश रच रहा था. इस मामले में पांच अन्य युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. Police के मुताबिक, जुबैर को Monday को गिरफ्तार किया गया. उसकी गिरफ्तारी के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए खुफिया ब्यूरो (आईबी), आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस), इंटेलिजेंस और Police की टीमों ने उससे कई घंटे तक पूछताछ की.

शुरुआती पूछताछ में जुबैर ने जम्मू-कश्मीर के सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी करने और Pakistanी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के संपर्क में रहने की बात बताई है. जांच में यह भी सामने आया है कि जुबैर जम्मू-कश्मीर में पकड़े गए आरोपी मोहम्मद साजिद के ऑनलाइन संपर्क में था. Police को दोनों के Pakistanी मोबाइल नंबरों के जरिए बातचीत करने और वहां से निर्देश मिलने से जुड़े इनपुट भी मिले हैं.

जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि दोनों के बीच किस तरह का संपर्क था और Pakistan में बैठे लोगों से उन्हें क्या निर्देश दिए जा रहे थे. Police सूत्रों के अनुसार, करीब एक साल पहले जम्मू-कश्मीर Police जुबैर को पकड़ने के लिए मेरठ आई थी, लेकिन उस समय वह Police को देखकर फरार हो गया था. इसके बाद से ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. Monday को उसकी गिरफ्तारी के बाद इस पूरे मामले में नए सिरे से जांच तेज कर दी गई है.

जुबैर की गिरफ्तारी की सूचना जम्मू-कश्मीर Police को भी दे दी गई है. अब वहां की Police भी मेरठ पहुंचकर उससे पूछताछ कर सकती है. जांच एजेंसियां जुबैर के संपर्कों, मोहम्मद साजिद से उसके रिश्तों और Pakistan से संचालित कथित नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी हैं. हिरासत में लिए गए पांच अन्य युवकों से भी पूछताछ की जा रही है.

–

विकेटी/एएस