जम्मू-कश्मीर के संदेश सिंह की न्यूजीलैंड में मौत, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने परिवार को दिया मदद का भरोसा

New Delhi/जम्मू, 7 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक व्यक्ति संदेश सिंह की न्यूजीलैंड में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने परिवार को भरोसा दिया है कि वे भारतीय उच्चायोग के साथ इस मामले पर लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और मृतक के पार्थिव शरीर को वापस लाने की हर संभव कोशिश की जा रही है.

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने Wednesday को ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “डोडा जिले के संदेश सिंह के बारे में यह अपडेट है, जिनका न्यूजीलैंड में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था. उनके परिवार ने डोडा वेस्ट के विधायक और पूर्व मंत्री श्री शक्ति राज परिहार के जरिए मदद मांगी थी. हम वहां स्थित भारतीय उच्चायोग के साथ इस मामले पर लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने की हर संभव कोशिश की जा रही है.”

वहीं, जितेंद्र सिंह के कार्यालय ने भारतीय उच्चायोग से मिली जानकारी को शेयर किया. इसमें कहा गया है, “वेलिंगटन स्थित India के उच्चायोग को न्यूजीलैंड Police से एक सड़क दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली. यह दुर्घटना 4 अक्टूबर को क्वीन्सटाउन में हुई थी. मृतक व्यक्ति के संदेश सिंह होने का संदेह है. औपचारिक पहचान अभी पूरी नहीं हुई है.”

जितेंद्र सिंह के कार्यालय के अनुसार, भारतीय उच्चायोग को न्यूजीलैंड Police ने सूचित किया कि दुर्घटना में चेहरे पर चोट लगने के कारण देखकर पहचान करना संभव नहीं है. इसके अलावा, कोई डेंटल रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है और न्यूजीलैंड में कोई करीबी रिश्तेदार भी नहीं है, जो डीएनए विश्लेषण के माध्यम से पहचान में मदद कर सके. Police ने उच्चायोग को सूचित किया है कि औपचारिक पहचान की प्रक्रिया अभी चल रही है और आज इसके पूरा होने की उम्मीद है.

यह भी बताया गया है कि संदेश सिंह के भाई अनिल सिंह ने उच्चायोग से संपर्क किया है और उच्चायोग ने उन्हें जवाब देते हुए मामले की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है. उच्चायोग पहचान प्रक्रिया को पूरा करने और उसके बाद पार्थिव शरीर को सौंपने और वापस लाने से संबंधित औपचारिकताओं के लिए न्यूजीलैंड Police के साथ लगातार संपर्क में है. न्यूजीलैंड के अधिकारियों की ओर से पहचान की पुष्टि और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उच्चायोग पार्थिव शरीर को India वापस लाने में हर संभव कांसुलर सहायता प्रदान करेगा.

जितेंद्र सिंह के कार्यालय ने कहा कि उच्चायोग इस मामले में क्वीन्सटाउन में भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ लगातार संपर्क में है और इस मुश्किल समय में उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है. साथ ही, समुदाय के सदस्यों ने उच्चायोग को बताया है कि शव को India वापस लाने के खर्च के लिए एक फंडरेजिंग पेज भी बनाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग लगभग 9 लाख रुपए जमा हो चुके हैं. उच्चायोग इस मामले पर बारीकी से नजर रख रहा है और आगे की जरूरी कार्रवाई के लिए न्यूजीलैंड Police, परिवार और स्थानीय भारतीय समुदाय के साथ तालमेल बनाए रखेगा.”

–

डीसीएच/