
बडगाम, 14 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के बडगाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,600 किलोग्राम संदिग्ध और सड़ा हुआ मांस जब्त किया है. यह मांस दिल्ली से ट्रेन के जरिए बडगाम पहुंचा था. इस मामले में Police ने First Information Report दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है.
Police अधिकारी ने से बात करते हुए बताया कि कल दिल्ली से बडगाम पहुंची ट्रेन की फ्रंट वाली बोगी में यह खेप आई थी. सूचना मिलने के बाद Police टीम पार्सल पॉइंट पर पहुंची तो वहां सील तोड़ने की प्रक्रिया चल रही थी. नियम के अनुसार, सील केवल कंपनी का मालिक ही तोड़ सकता है, Police नहीं. इसलिए Police टीम मौके पर खड़ी होकर पूरी प्रक्रिया पर नजर रख रही थी.
जांच के दौरान कुल 44 बॉक्स पाए गए. शुरुआत में Police को यह नहीं पता था कि इन बॉक्स के अंदर क्या है. जब एक बॉक्स को खोलकर देखा गया तो उसमें मांस भरा हुआ था. बॉक्स पर बफेलो मीट लिखा हुआ था, लेकिन उसके साथ कोई वैध दस्तावेज नहीं थे.
Police अधिकारी ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति ट्रेन में मांस लेकर जा रहा है तो उसके पास प्रॉपर डॉक्यूमेंटेशन होना अनिवार्य है, लेकिन इस खेप के साथ ऐसा कोई कागज नहीं था. जिस डिब्बे में मांस लाया गया था, उसमें फ्रीजर सिस्टम ही नहीं था. स्लॉटर हाउस का सर्टिफिकेट नहीं था. वेटरनरी विभाग का सर्टिफिकेट भी नहीं था. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) का सर्टिफिकेट भी मौजूद नहीं था.
यह खेप किसी के नाम पर भी नहीं थी. इसके बाद Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 271 के तहत First Information Report दर्ज की. इस मामले की सूचना फूड डिपार्टमेंट को दी गई. सूचना मिलते ही फूड डिपार्टमेंट की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके साथ ही तहसीलदार बडगाम भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने मौके पर ही मांस की जांच की. जांच में मांस को खाने के लायक नहीं पाया गया.
Police अधिकारी ने बताया कि आज इस 1,600 किलो मांस को नष्ट किया जाएगा. आशंका है कि यह मांस घाटी में अलग-अलग जगहों पर डिस्ट्रीब्यूशन के लिए लाया जा रहा था.
–
पीआईएम/एबीएम
Skip to content