जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सीआईएसएफ जवान ने की गोलीबारी, असिस्टेंट कमांडेंट समेत चार की मौत

जम्मू, 29 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में Tuesday की शाम को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक हेड constable ने कथित तौर पर कहासुनी के बाद अपने साथियों पर गोलियां चला दीं. इस घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत सीआईएसएफ के चार जवानों की मौत हो गई. कठुआ Police ने आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया है.

इस घटना में सीआईएसएफ के जिन जवानों की जान गई है, उनमें असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे (कंपनी कमांडर), एसआई लक्ष्मण सिंह, constable संजीव कुमार और constable मोहम्मद रफीक शामिल हैं.

अधिकारियों के अनुसार, घटना कठुआ के बसोहली स्थित सेवा-2 जलविद्युत परियोजना इकाई में शाम करीब सात बजे हुई. बताया जा रहा है कि किसी मुद्दे को लेकर सीआईएसएफ जवानों के बीच कहासुनी हुई थी. इसी दौरान 2009 बैच के एक हेड constable ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी.

गोलीबारी में चार सीआईएसएफ जवानों की जान चली गई. घटना के बाद आरोपी हेड constable को Police के हवाले कर दिया गया. कठुआ की एसएसपी मोहिता शर्मा ने घटना में चार जवानों की मौत की पुष्टि की है.

घटना के बाद सीआईएसएफ ने भी मामले की आंतरिक जांच शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. Police आरोपी जवान से पूछताछ कर रही है और गोलीबारी के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जवानों के बीच हुई कहासुनी के बाद यह घटना हुई. हालांकि, विवाद की पूरी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.

जम्मू-कश्मीर में इससे पहले भी सुरक्षा और Policeकर्मियों से जुड़ी कुछ घटनाएं सामने आ चुकी हैं. 23 सितंबर को अधिकारियों ने बताया था कि रामबन जिले में जिला Police लाइंस में तैनात दो Policeकर्मी एक कार के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे.

अधिकारियों के मुताबिक, हेड constable फरीद अहमद और सिलेक्शन ग्रेड constable (एसजीसीटी) मोहम्मद याकूब Tuesday देर शाम बटोटे के सना इलाके में जियारत मोड़ के पास खड़ी एक कार में बेहोशी की हालत में मिले थे. स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल, रामबन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Police ने उस समय दोनों की मौत के कारण और परिस्थितियों को स्पष्ट नहीं बताया था. मामले की जांच शुरू कर दी गई थी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों Policeकर्मियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

–

एमएस/डीकेपी