
रियासी, 25 नवंबर . आतंकवाद को आर्थिक मदद देने वाले ढांचे के खिलाफ रियासी Police ने बड़ी कार्रवाई की है. Police ने Pakistan स्थित पांच आतंकी हैंडलर्स की लगभग 29 कनाल अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई Police स्टेशन महोर में दर्ज First Information Report के तहत की गई है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) सहित कई और धाराएं लगाई गई हैं.
जम्मू-कश्मीर Police की ओर से social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया, “डीजीपी नलिन प्रभात ने रियासी के पांच कुख्यात आतंकवादियों की लगभग 29 कनाल जमीन को कुर्क करने का आदेश दिया है; ये आतंकवादी Pakistan से अपनी गतिविधियां चला रहे हैं.”
मोहम्मद कय्यूम उर्फ अब्दुल कय्यूम, बशीर अहमद उर्फ मासूम, शौकत अली, मंजूर अहमद और इम्तियाज अहमद के खिलाफ कार्रवाई की गई है. संपत्तियों की पहचान और पुष्टि रियासी Police ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर की है. जांच और जरूरी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ‘गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967’ (यूएपीए) के संबंधित प्रावधानों के तहत संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए डीजीपी से मंजूरी ली गई.
जांच से पता चला है कि पांचों शख्स आतंकवादी प्रशिक्षण लेने के लिए Pakistan चले गए थे. वे अभी सीमा पार से ‘टेरर हैंडलर’ के तौर पर काम कर रहे हैं और इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को निर्देशित करने, उनमें मदद करने और उनका समन्वय करने में शामिल हैं.
जांच में यह भी सामने आया कि इन संपत्तियों को आगे किसी और को बेचा या हस्तांतरित किया जा सकता था और इससे मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने और उन्हें जारी रखने के लिए किया जा सकता था. Police पूरे जिले में शांति, सुरक्षा और जन-सुरक्षा बनाए रखने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content