जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग पुलिस ने पांच ड्रग तस्करों को पकड़ा, 5.9 किलो से अधिक नशीला पदार्थ बरामद

अनंतनाग, 17 अक्टूबर . नशीले पदार्थों की समस्या को जड़ से खत्म करने के अपने संकल्प के तहत अनंतनाग Police ने पूरे जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है. Police ने कई अलग-अलग अभियानों में पांच कथित ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए.

पहले अभियान में श्रीगुफवारा Police स्टेशन की टीम ने हतिगाम क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान शाहनवाज़ अहमद गनी (निवासी सिरहामा) को पकड़ा. तलाशी लेने पर उसके पास से 5 किलोग्राम 780 ग्राम चरस पाउडर बरामद हुआ. इस मामले में, श्रीगुफवारा Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई है.

वहीं, कोकरनाग Police स्टेशन की टीम ने कोकरनाग-बिडर इलाके में गश्त के दौरान तनवीर अहमद शेख (निवासी नाला सुनबहरी, मगम) को पकड़ा. उसके पास से लगभग 18 ग्राम चरस जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ. इस संबंध में, कोकरनाग Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई है.

कोकरनाग के हिलर अरहामा में एक अलग अभियान के दौरान Police ने रईस अहमद गनी (निवासी शेलिपोरा, अचबल) को पकड़ा. इसके पास से लगभग 40 ग्राम चरस जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ. इस मामले में कोकरनाग Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई है.

इस बीच, डूरू Police ने पोली इलाके में नियमित गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान कपरान निवासी आमिर अहमद नजर के रूप में हुई. आमिर की तलाशी लेने पर लगभग 90 ग्राम चरस बरामद हुई. डूरू Police स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है.

एक अन्य कार्रवाई में संगम Police पोस्ट की एक टीम ने संगम इलाके में गश्त के दौरान अवंतीपोरा के चारसू निवासी साहिल रशीद शेख को पकड़ा. उसके पास मौजूद बैग से लगभग 1.78 किलोग्राम गांजे जैसा पदार्थ बरामद हुआ. इसके आधार पर बिजबेहरा Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत First Information Report दर्ज की गई है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

अनंतनाग Police ने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने और इस धंधे में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी. नशीले पदार्थों के खिलाफ इस सामूहिक लड़ाई में और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए जनता का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है.

–

ओपी/एएस