जम्मू-कश्मीरः रियासी पुलिस ने पंजाब की जेल से फरार हुए तस्कर को किया गिरफ्तार

रियासी, 17 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में Police ने पंजाब के एक वांछित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है. तस्कर पंजाब के फिरोजपुर जिला जेल से फरार हो गया था. आरोपी की पहचान रमनदीप सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के फिरोजपुर जिले के थाना मलावाला अंतर्गत बस्ती रवा बाली का निवासी है.

Police ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज First Information Report के सिलसिले में फिरोजपुर जिला जेल में रखा गया था. यह मामला एनसीबी, अमृतसर जोनल यूनिट Police स्टेशन में दर्ज किया गया था, जिसमें उससे 21 किलो हेरोइन बरामद हुई थी. न्यायिक हिरासत से भागने के बाद रमनदीप के खिलाफ फिरोजपुर सिटी Police स्टेशन में First Information Report दर्ज की गई थी.

Police ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी और लगातार की गई छानबीन व समन्वित प्रयासों के आधार पर जिला रियासी के कटरा Police स्टेशन की एक टीम ने इस फरार अपराधी को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया. न्यायिक हिरासत से भागने के मामले में पंजाब Police को उसकी तलाश थी.

इसके पहले अवंतीपोरा Police ने लेथपोरा क्षेत्र के कुख्यात नशा तस्कर मेहराज-उद-दीन गनई निवासी क्रांचू पंपोर को गिरफ्तार किया था. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं. आरोपी कई बार अदालतों से जमानत हासिल करने में सफल रहा लेकिन इसके बावजूद उसने कथित रूप से नशीले पदार्थों के कारोबार में अपनी संलिप्तता नहीं छोड़ी.

वहीं, एक अन्य मामले में दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा इलाके में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत एक कथित ड्रग तस्कर की लगभग 13.05 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति जब्त की गई है.

यह कार्रवाई बिजबेहरा Police स्टेशन द्वारा अब्दुल गनी डार के खिलाफ की गई है, जिस पर ‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस’ (एनडीपीएस) एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं. जब्त की गई संपत्तियों में कंक्रीट का दो मंजिला रिहायशी मकान और 17 कनाल, 15 मरला कमर्शियल (व्यावसायिक) और कृषि भूमि शामिल हैं. इनकी कुल कीमत 13.05 करोड़ रुपये आंकी गई है.

–

ओपी/पीएम