
New Delhi, 22 सितंबर . बिहार के जमुई में नाबालिग बच्ची से हुई छेड़छाड़ की घटना पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा कि जो घटना हुई है, उस पर Police ने तुरंत कार्रवाई की है और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि अपेक्षा है कि बिहार Police ऐसी सजा दिलवाएगी कि अगली बार कोई भी इस तरह की घटना करने के बारे में सोच भी नहीं सकेगा.
बिहार Government के मंत्री श्रवण कुमार के ‘छिटपुट घटना’ वाले बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी बयान है. उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में जंगलराज था और वहां बहुत दिक्कतें थीं लेकिन आज के हालात की चिंता करना मौजूदा Government की जिम्मेदारी है और Government अपनी जिम्मेदारी निभाएगी.
दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास हुए गैंगरेप मामले में हुई गिरफ्तारी पर आरपी सिंह ने कहा कि उम्मीद है कि दिल्ली Police बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करेगी और कोर्ट में पेश कर ऐसी सजा दिलाएगी कि भविष्य में कोई इस प्रकार की घटना करने की हिम्मत न कर सके.
Samajwadi Party के दफ्तर के बाहर लगे पोस्टर पर टिप्पणी करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि सपा अपनी तरफ से जितनी मर्जी कोशिश कर ले, लेकिन लोग जानते हैं कि कौन असली हनुमान भक्त है और कौन चुनावी हनुमान भक्त है.
Chief Minister योगी आदित्यनाथ के बयान ‘राम का नाम लेने से सपा को उतनी ही चिढ़ होती है, जितनी बाबर को थी’ पर उन्होंने सहमति जताई. उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है. Samajwadi Party के नेता आज तक राम मंदिर में माथा टेकने या प्रार्थना करने तक नहीं गए. राम नाम से उनको चिढ़ है और सीएम योगी ठीक कह रहे हैं कि उतनी ही चिढ़ है, जितनी बाबर को राम भक्तों से थी.
Samajwadi Party के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव के बयान ‘आजम खान को फंसाने वालों को पाप लगेगा’ पर उन्होंने कहा कि सपा नेताओं को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर विश्वास नहीं है.
कर्नाटक विधानसभा में वंदे मातरम को लेकर हुए विवाद पर आरपी सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब पूरी तरह मुस्लिम लीग पार्टी बन गई है, इसलिए उसको वंदे मातरम से भी दिक्कत है.
उन्होंने कहा कि यह वह कांग्रेस नहीं है, जिसने आजादी की लड़ाई के दौरान वंदे मातरम गाकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया था. यह नए डीएनए वाली कांग्रेस है, यह राहुल गांधी और सोनिया गांधी की कांग्रेस है, जिसका देश की आजादी और राष्ट्रभक्ति से कोई लेना-देना नहीं है.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content