
Patna, 22 सितंबर . बिहार के जमुई में एक नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की घटना पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. घटना सामने आने के बाद से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत विपक्षी नेता लगातार प्रदेश की सम्राट चौधरी Government पर हमलावर हैं. इस बीच भाजपा नेताओं की भी प्रतिक्रिया सामने आई है.
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने बताया कि जैसे ही घटना Police के संज्ञान में आई, Police ने खुद ही First Information Report दर्ज की. तुरंत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए Police लगातार छापेमारी कर रही है. इस मामले में एसआईटी का गठन भी किया गया है.
सरावगी ने कहा, “ऐसी घटनाएं समाज में बिल्कुल अस्वीकार्य हैं. मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ही इस तरह की हरकत कर सकता है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है, लेकिन Police ने जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर दी. मुख्य आरोपी के बारे में पता चलते ही Police हरकत में आ गई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.”
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सरावगी ने कहा कि उनके शासन में और उनके संरक्षण में अपराधियों को संरक्षण मिलता था. हर तरह की आपराधिक घटनाएं होती थीं. उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, फिर इन लोगों को अपना चेहरा छिपाने के लिए जगह नहीं मिलेगी.
वहीं, बिहार Government के मंत्री रामकृपाल यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है. Government ने इस घटना को गंभीरता से लिया है. इसके लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और की जा रही है. उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर मामला दर्ज किया जाएगा और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.
जमुई की घटना पर Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ट्वीट पर मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि राहुल गांधी को इस मुद्दे का Politicalरण नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उन राज्यों पर नजर डालनी चाहिए, जहां उनकी Governmentें सत्ता में हैं. हालांकि उनकी Governmentें धीरे-धीरे सत्ता खो रही हैं और अब कुछ ही राज्य बचे हैं.
रामकृपाल यादव ने कहा, “राहुल गांधी अपने राज्यों को देखें और अपनी Governmentों के कामकाज की समीक्षा करें. देखें कि उस दौरान कानून-व्यवस्था का कैसे उल्लंघन हुआ और कितने रेप, लूट, डकैती, चोरी, हत्या, सामूहिक हत्या और सामूहिक रेप की घटनाएं हुईं.”
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content