
Patna, 22 सितंबर . जमुई में नाबालिग बच्ची से हुई बदसलूकी की घटना के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है. विपक्ष ने सम्राट चौधरी Government पर हमला बोलते हुए प्रदेश में कानून व्यवस्था को बदहाल बताया है.
आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है. महिलाओं के प्रति अपराध पहले भी काफी होते रहे हैं लेकिन कड़ी कार्रवाई नहीं होने के चलते अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं.
सुधाकर सिंह ने कहा, “जमुई की घटना अकेली घटना नहीं है. Patna से लेकर कैमूर, जहानाबाद तक बच्चियों के साथ दुर्व्यवहार और दुराचार की घटनाएं हो रही हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. अपराधियों के घरों तक बुलडोजर नहीं जा रहा है. यह साबित करता है कि Government अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रही है और केवल चिन्हित लोगों पर ही Political कारणों से कार्रवाई करना चाहती है.”
वहीं, Lucknow में कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने भी जमुई घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि सिर्फ कांग्रेस ने ही बिहार में भाजपा-जदयू Government पर हमला नहीं किया है बल्कि पूरे देश ने इस ‘जंगल राज’ के खिलाफ आवाज उठाई है.
सुरेंद्र राजपूत ने तंज कसते हुए कहा, “क्या बिहार में कानून-व्यवस्था ठीक होने का यही मतलब है कि 10वीं क्लास की एक लड़की को उठाकर ले जाया जाए और उसके साथ इतनी घिनौनी हरकत की जाए कि हम उसे बता भी न सकें? जो वीडियो सामने आए हैं, वे बहुत डरावने हैं. क्या यह बिहार की कानून-व्यवस्था है या जंगल राज?”
उन्होंने कहा कि जब ये घटनाएं हो रही हैं, तब सीएम सम्राट चौधरी दीये जला रहे हैं और Prime Minister Narendra Modi का जन्मदिन मना रहे हैं. जेडीयू अध्यक्ष इन घटनाओं को छोटी घटना बताते हैं. अगर यह छोटी घटना है, तो फिर बड़ी घटना क्या है? सिर्फ कांग्रेस ही नहीं बल्कि पूरा देश इस घटना को लेकर नाराज है.
दिल्ली में कांग्रेस नेता उदित राज ने बिहार के मंत्री श्रवण कुमार के जमुई की घटना को लेकर दिए गए बयान ‘ऐसी छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं’ पर तीखा पलटवार किया. उदित राज ने कहा, “श्रवण कुमार की बेटी या भतीजी या परिवार के किसी सदस्य के साथ ऐसा हुआ होता, तब उन्हें दर्द महसूस होता. चूंकि यह किसी और के साथ हुआ है, इसलिए उन्हें फर्क नहीं पड़ता. भारतीय जनता पार्टी की Government के मंत्रियों का चरित्र यही है.”
उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम सम्राट चौधरी खुद एक मामले में आरोपी रहे हैं, तो उनसे ज्यादा सभ्यतापूर्ण व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती है. वे दूसरे की बहन-बेटी की इज्जत कैसे संभालेंगे.
–
पीआईएम/पीएम
Skip to content