जमुई कांड पर प्रियंका गांधी वाड्रा का हमला, बोलीं- महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकते तो बड़ी योजनाओं का क्या मतलब

वायनाड, 22 सितंबर . बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भयानक बताया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती, तो बड़ी योजनाओं की बात करने का कोई मतलब नहीं है.

वायनाड पहुंची कांग्रेस सांसद से जब मीडिया ने जमुई की घटना के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह बहुत भयानक है. महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं. महिलाओं के लिए माहौल असुरक्षित हो गया है. पहले भी यह असुरक्षित था, लेकिन अब महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ज्यादा बढ़ गई है.

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे लगता है कि अगर हम सड़कों पर महिलाओं की सुरक्षा ही सुनिश्चित नहीं कर सकते, तो बड़ी-बड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की बात करने का कोई मतलब नहीं है. इसलिए यह एक ऐसी बात है जिस पर हम सभी को सोचने की जरूरत है. राज्य Governmentों और केंद्र को इस बारे में सोचना होगा कि वे कैसे यह सुनिश्चित करेंगी कि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें.

प्रियंका गांधी का बयान ऐसे समय में आई है, जब जमुई में छेड़छाड़ की घटना ने पूरे देश में हलचल मचा दी है. यह घटना Saturday देर शाम जमुई जिले के मडवा पहाड़ इलाके में हुई, जहां एक नाबालिग छात्रा को युवकों के एक समूह ने रोका और उसके साथ छेड़छाड़ की. First Information Report के अनुसार, छात्रा के साथ मौजूद एक छात्र की पिटाई भी की गई.

यह मामला तब सामने आया, जब Sunday शाम को घटना का वीडियो social media पर वायरल हुआ, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पीड़िता के परिवार से संपर्क किया और मामला दर्ज किया.

अधिकारियों ने Tuesday को बताया कि जमुई Police ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मुख्य आरोपी नंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसे Police मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया.

जांचकर्ताओं ने घटना के वायरल वीडियो के जरिए यादव की पहचान की. Police ने बताया कि social media पर सामने आए फुटेज में गमछा पहने जो युवक दिख रहा था, वह नंदन यादव था.

ताजा गिरफ्तारियों के साथ इस मामले में अब तक पांच लोगों को पकड़ा गया है, जिनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं.

इसके अलावा Police ने बताया कि कंटेंट फैलाने से जुड़े नियमों के कथित उल्लंघन के लिए कई प्लेटफॉर्म पर 120 social media प्रोफाइल चलाने वालों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई हैं.

डीकेएम/