जमशेदपुर में मंदिर के पास कचरे के ढेर में बोरे में मिला मांस, गुस्साए लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर, 13 अक्टूबर . Jharkhand के जमशेदपुर में टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को महानंद बस्ती में Monday देर रात कचरे के ढेर में एक बोरे में मांस मिलने के बाद तनाव की स्थिति पैदा हो गई. घटना की जानकारी फैलने पर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर Police मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है.

जानकारी के अनुसार, महानंद बस्ती में हनुमान मंदिर के सामने सड़क के दूसरी ओर कचरे के ढेर में एक बोरा पड़ा था. उसमें मांस होने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया. इस दौरान करीब एक घंटे तक हंगामा हुआ.

घटना की सूचना मिलने पर सिटी डीएसपी संजीव कुमार Police बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत की और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. Police अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ. इसके बाद Police ने कचरे के ढेर से बोरे को हटवा दिया.

एहतियात के तौर पर इलाके में त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो. दुर्गा पूजा के दौरान हुई इस घटना को लेकर क्षेत्र में माहौल बिगाड़ने की साजिश की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, बोरे में मिला मांस किसका है, उसे वहां किसने और कब फेंका तथा इसके पीछे किसी की क्या मंशा थी, इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.

Police मामले की जांच कर रही है. आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बोरा फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके. Police ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

–

एसएनसी/पीएम