
जमशेदपुर, 20 अक्टूबर . Jharkhand के जमशेदपुर में Police ने अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है.
इनके पास से दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं.
Police के मुताबिक, आरोपियों ने हथियार कपाली निवासी मोहम्मद आबिद से 97 हजार रुपए में खरीदे थे. Police अब हथियारों की खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क और आरोपियों के संभावित आपराधिक मंसूबों की जांच कर रही है.
सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि वरिष्ठ Police अधीक्षक (एसएसपी) को गुप्त सूचना मिली थी कि बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंटेनर यार्ड के पास तीन युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं. सूचना में आशंका जताई गई थी कि वे किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं.
सूचना की गंभीरता को देखते हुए Police उपाधीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई. टीम ने बताए गए स्थान पर छापेमारी की. Police के अनुसार, वहां मौजूद तीनों युवक Police को देखकर भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें मोटरसाइकिल समेत पकड़ लिया.
तलाशी के दौरान उनके पास से दो देसी पिस्टल, 7.65 एमएम के दो जिंदा कारतूस, एक अतिरिक्त मैगजीन और मोबाइल फोन बरामद किए गए. इसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जांच में हथियारों की खरीद के संबंध में जानकारी सामने आई.
Police का कहना है कि आरोपियों ने कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपए में हथियार खरीदे थे. Police अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किस उद्देश्य से खरीदे गए थे और इस कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं. हथियारों के स्रोत और आरोपियों के आपसी संपर्कों की भी जांच की जा रही है.
Police ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. नाबालिग की संलिप्तता को देखते हुए उसके खिलाफ किशोर न्याय कानून के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएनसी/एबीएम
Skip to content