
जमशेदपुर, 7 अक्टूबर . जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव पर Tuesday देर रात Police और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में बिंदल मॉल फायरिंग कांड के दो आरोपी घायल हो गए. Police के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने हथियार बरामदगी के दौरान Police टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की, जिसके बाद Police ने जवाबी कार्रवाई की. दोनों के पैर में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Police के अनुसार, घायल आरोपियों की पहचान मोहन यादव और अजीत मंडल के रूप में हुई है. दोनों को 26 सितंबर को बिंदल मॉल के एक रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर Police टीम Tuesday रात दोनों को हथियार बरामद करने के लिए मरीन ड्राइव इलाके में ले गई थी.
Police का कहना है कि इसी दौरान दोनों आरोपियों ने अचानक Police टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया. इसके बाद Police ने जवाबी फायरिंग की. Police के मुताबिक, दोनों ओर से करीब तीन-तीन राउंड गोलियां चलीं. फायरिंग में अजीत मंडल के बाएं पैर और मोहन यादव के दाएं पैर में गोली लगी. इसके बाद Police ने दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया.
गौरतलब है कि 26 सितंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे बिंदल मॉल स्थित एक रेस्टोरेंट में डोमिनिक सैमसन अपने परिचित रिजवान और दिलशान उर्फ दानिश के साथ नाश्ता कर रहे थे. Police के अनुसार, इसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन बदमाशों ने वहां करीब 12 राउंड फायरिंग की थी.
घटना के बाद मॉल और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. फायरिंग में डोमिनिक सैमसन, रिजवान, दिलशान और कृष्णा चौधरी घायल हुए थे. सभी को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था. Police अब मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों की बरामदगी और फायरिंग की घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है. इलाके में सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content