जमशेदपुर पर खड़े ट्रेलर से टकराई तेज रफ्तार कार, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर, 24 सितंबर . जमशेदपुर, 24 सितंबर . जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव पर Thursday तड़के भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार सड़क पर ब्रेकडाउन खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसी. मृतकों में Jharkhand की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह भी शामिल हैं. अन्य की पहचान सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के रूप में हुई है.

Chief Minister हेमंत सोरेन ने हादसे पर गहरा दुख जताया. उन्होंने social media पर लिखा, “जमशेदपुर में एनएच हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राज्य Government में साथी मंत्री एवं बहन दीपिका पांडेय सिंह जी की बेटी और अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है. अपनी संतान को खोने का दुख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है. इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं. मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.”

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी और राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. हादसा तड़के करीब तीन बजे हुआ. कार पश्चिम बंगाल की ओर से जमशेदपुर आ रही थी. इसी दौरान मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रेलर के पीछे कार ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गया और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर और सोनारी थाना प्रभारी संजय सुमन Police टीम के साथ मौके पर पहुंचे.

कार में फंसे शवों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया. Police ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर ने बताया कि ट्रेलर Wednesday रात करीब 10 बजे से ही ब्रेकडाउन होने के कारण मरीन ड्राइव पर खड़ा था. Thursday तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उसके पीछे जा घुसी. Police हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

–

एसएनसी/