
जमशेदपुर, 28 सितंबर . जमशेदपुर के सोनारी स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में Saturday दोपहर हुई गोलीबारी के मामले में Police ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. Police की विशेष जांच टीम ने आरोपियों को छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित एक टोल प्लाजा के पास से पकड़ा. वारदात के बाद आरोपी दो अलग-अलग वाहनों से फरार हुए थे और Police उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही थी.
Police के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद चारों आरोपी दो वाहनों से शहर से बाहर निकले. रास्ते में इनमें से एक वाहन खराब हो गया, जिसके बाद चारों आरोपी दूसरे वाहन में सवार होकर आगे बढ़े. इसी दौरान Police को उनके छत्तीसगढ़ की ओर जाने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर विशेष जांच टीम ने आरोपियों की गतिविधियों को ट्रैक किया और रायपुर टोल प्लाजा के पास घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया.
इससे पहले Police की अलग-अलग टीमें आरोपियों की तलाश में पश्चिम बंगाल समेत कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थीं. Police ने आरोपियों के भागने के संभावित रास्तों और उनके संपर्कों की भी जानकारी जुटाई. घटना Saturday दोपहर करीब 1.30 बजे की है.
Police के अनुसार, सोनारी स्थित बिंदल मॉल के उडुपी रेस्टोरेंट में डोमनिक सैमसन, रिजवान, दिलशाद और कृष्णा चौधरी खाना खा रहे थे. इसी दौरान बाइक से तीन नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे. इनमें से दो रेस्टोरेंट के अंदर गए और वहां मौजूद लोगों पर करीब 11 राउंड फायरिंग की. अचानक हुई गोलीबारी से रेस्टोरेंट और मॉल में अफरा-तफरी मच गई. घटना में चार लोग घायल हो गए. सभी को तत्काल इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
घटना की सूचना मिलते ही कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब समेत वरिष्ठ Police अधिकारी मौके पर पहुंचे. Police ने घटनास्थल से गोली के खोखे और अन्य साक्ष्य जुटाए. मॉल और रेस्टोरेंट में लगे cctv कैमरों की फुटेज की जांच के दौरान हमलावरों की गतिविधियों और उनके इस्तेमाल किए गए वाहन से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले.
cctv फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर Police ने आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाया और उनकी तलाश तेज की. एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रायपुर के पास से गिरफ्तार किया.
Police की प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे जमीन के कारोबार और रेलवे ठेकेदारी से जुड़े विवाद की आशंका सामने आई है. Police सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
–
एसएनसी/एसके
Skip to content