जब शबाना आजमी की फिल्म ‘अंकुर’ के पोस्टर का उड़ा था मजाक, लोगों ने पूछा- ‘क्या यह कान दर्द की दवा का विज्ञापन है?’

Mumbai , 15 नवंबर . Bollywood Actress शबाना आजमी ने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिन्होंने न सिर्फ उन्हें एक बेहतरीन Actress के रूप में पहचान दिलाई, बल्कि हिंदी सिनेमा को भी नई दिशा दी. उनकी पहली फिल्म ‘अंकुर’ भी ऐसी ही फिल्मों में शामिल है. साल 1974 में रिलीज हुई इस फिल्म ने शबाना को रातोंरात चर्चा में ला दिया था.

फिल्म रिलीज होने से पहले इसके पोस्टर को लेकर लोगों की सोच कुछ और ही थी. Mumbai के कैंप्स कॉर्नर पर जब ‘अंकुर’ का पोस्टर लगाया गया, तो लोगों ने उसकी तारीफ करने के बजाय उसका मजाक उड़ाया था. दिलचस्प बात यह है कि फिल्म रिलीज होने के बाद यही लोग पोस्टर देखकर फिल्म की तारीफ करने लगे थे. शबाना ने अब social media पर इस पुराने किस्से को याद किया है.

शबाना आजमी ने Sunday को अपने इंस्टाग्राम पर ‘अंकुर’ के पुराने पोस्टर की तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि उस दौर में फिल्मों के पोस्टर काफी अलग अंदाज में बनाए जाते थे. ऐसे में ‘अंकुर’ का पोस्टर लोगों को कुछ अजीब लगा था. इस पोस्टर में शबाना आजमी और फिल्म के लीड Actor साधु मेहर नजर आए थे. शबाना की आंखें बंद थीं और वह साधु मेहर के पास लेटी हुई थीं.

शबाना ने अपने पोस्ट में लिखा, ”मुझे याद है कि जब यह पोस्टर कैंप्स कॉर्नर पर लगाया गया था, तो उस दौर के दूसरे पोस्टरों से बिल्कुल अलग होने के कारण इसका मजाक उड़ाया गया था. लोग पूछ रहे थे- यह क्या है? कान दर्द की दवा का विज्ञापन?”

शबाना ने आगे लिखा, ”लेकिन जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और दर्शकों ने इसे देखा, तो लोगों की राय पूरी तरह बदल गई. जो लोग पहले पोस्टर का मजाक उड़ा रहे थे, वही बाद में कहने लगे कि पोस्टर देखकर ही समझ आ गया था कि फिल्म बहुत अच्छी होगी.”

बता दें कि ‘अंकुर’ शबाना आजमी के अभिनय करियर की पहली फिल्म थी. इसके साथ ही यह मशहूर फिल्ममेकर श्याम बेनेगल की भी पहली फीचर फिल्म थी. फिल्म की कहानी 1950 के दशक में हैदराबाद में हुई एक वास्तविक घटना से प्रेरित मानी जाती है. इसमें ग्रामीण समाज, जातिगत भेदभाव और सामाजिक असमानता जैसे मुद्दों को दिखाया गया था. फिल्म ने अपने विषय और कलाकारों के अभिनय के दम पर दर्शकों और समीक्षकों का ध्यान खींचा.

फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में भी बड़ी सफलता मिली थी. ‘अंकुर’ को जहां दूसरी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला, वहीं शबाना आजमी को सर्वश्रेष्ठ Actress और साधु मेहर को सर्वश्रेष्ठ Actor का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा फिल्म को 24वें बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन बियर के लिए भी नामांकित किया गया था.

ललित एम. बिजलानी, फ्रेनी वारियावा और ब्लेज फिल्म एंटरप्राइजेज के बैनर तले बनी ‘अंकुर’ 24 सितंबर 1974 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

–

पीके/एएस