जब भी समाजवादी पार्टी सत्ता में आई, यूपी में तबाही लाई: सीएम योगी

गोंडा, 2 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Chief Minister Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Samajwadi Party पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा जब भी सत्ता में आई, उत्तर प्रदेश में तबाही लाई. उसके शासन में दंगे, कर्फ्यू और अपराध का बोलबाला था. पर्व-त्योहारों से पहले उपद्रव शुरू हो जाते थे. गरीबों के हक और नौजवानों के रोजगार पर डकैती डाली जाती थी. बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा खतरे में रहती थी.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब प्रदेश में दंगा और कर्फ्यू नहीं है. लोग निर्भय होकर त्योहार मना रहे हैं. सपा और कांग्रेस अपराधियों को प्रश्रय देती हैं, जबकि भाजपा Government बदलाव लाती है और आस्था को सम्मान देती है. Chief Minister योगी Monday को गोंडा के छपिया विकासखंड की ग्राम पंचायत तेजपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने गौरा और मनकापुर विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी 520 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. सड़क, शिक्षा और सेतु से जुड़ी इन परियोजनाओं के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र और अन्य सामग्री भी वितरित की. Chief Minister ने कहा कि पहले कोई सनातन धर्मावलंबी अपने घर में मां दुर्गा की पूजा करता था तो कोई सपाई और कोई कसाई उसका विरोध करते हुए शिकायत करता था. इसके बाद Lucknow में बैठी Samajwadi Party की Government पूजा पर रोक लगा देती थी.

उन्होंने कहा कि इस वर्ष नवरात्र में प्रदेशभर में 67 हजार दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हुईं. किसी सपाई और किसी कसाई को परेशानी होती है तो अपने घर में शोक मनाएं, लेकिन किसी को परेशान न करें. Chief Minister ने कहा कि पहले कांवड़ यात्रा में बाधाएं खड़ी की जाती थीं, जबकि अब गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच साढ़े चार करोड़ श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल हुए. Chief Minister ने दो नवंबर 1990 की घटना याद दिलाते हुए कहा कि इसी दिन अयोध्या में तत्कालीन Government ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं.

उन्होंने कहा कि सपा ने रामभक्तों को गोलियों से लहूलुहान किया, जबकि भाजपा Government ने रामभक्तों पर पुष्पवर्षा कर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया. Chief Minister ने कहा कि पहले विकास का मतलब केवल सैफई था. अब सभी 75 जिलों तक योजनाएं पहुंच रही हैं. गोंडा के लिए साढ़े नौ वर्षों में 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक और पूरे देवीपाटन मंडल के लिए लगभग 50 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं. वर्ष 2023 में गोंडा को तीन हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले, जिनमें कई परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं.

उन्होंने कहा कि पहले गोंडा की सड़कें बदहाल थीं और क्षेत्र पिछड़ेपन से जूझ रहा था. अब गोंडा में महाराजा देवी बख्श सिंह मेडिकल कॉलेज और विश्वविद्यालय है. बहराइच में महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज बन चुका है, जबकि बलरामपुर में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज का निर्माण अंतिम चरण में है. गोंडा-अयोध्या और बलरामपुर-गोंडा मार्ग के चौड़ीकरण को केंद्र से मंजूरी मिल चुकी है. Chief Minister ने कहा कि छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की कार्ययोजना तैयार है. अब तक 12 से 15 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं. इसी सप्ताह साढ़े चार हजार दारोगाओं, दीपावली के बाद 35 हजार Police constableों और उसके बाद 42 हजार होमगार्डों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. शिक्षकों और अन्य विभागों में भी भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है.

उन्होंने कहा कि अब तक साढ़े नौ लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं. Chief Minister ने कहा कि चार वर्ष की सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों को Police, पीएसी, होमगार्ड, वन और कारागार सहित विभिन्न विभागों में 20 प्रतिशत आरक्षण और बिना परीक्षा सीधी भर्ती दी जाएगी. उन्होंने कहा कि पदक विजेता खिलाड़ियों को भी डिप्टी एसपी और खेल अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं. Chief Minister ने चेतावनी दी कि बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए जेल या जहन्नुम के अलावा तीसरी कोई जगह नहीं है.

उन्होंने कहा कि अब माफिया विकास योजनाओं को रोक नहीं सकते. गोंडा के युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा. निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा. पराली और गोबर से किसानों की आय बढ़ाने के लिए कंप्रेस्ड बायोगैस परियोजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं. बाबा पृथ्वीनाथ, मां बाराही और स्वामीनारायण छपिया जैसे आस्था स्थलों का विकास भी कराया जा रहा है.

केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने आरोप लगाया कि सपा Government में माफिया राज था, जबकि बसपा Government में पार्टी प्रमुख के जन्मदिन के नाम पर जनप्रतिनिधियों से वसूली होती थी. उन्होंने कहा कि पहले बिजली, राशन और महिलाओं की सुरक्षा की समस्या थी. अब किसानों को सिंचाई के लिए बिजली, गरीबों को मुफ्त राशन और महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से रोजगार मिल रहा है. गोंडा में मेडिकल कॉलेज, पुलों और सड़कों का निर्माण हुआ है.

गौरा विधायक प्रभात वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में अब पांच राजकीय इंटर कॉलेज हैं. सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और धार्मिक स्थलों का विकास हुआ है. मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री ने किसानों और आमजन को योजनाओं का लाभ मिलने का उल्लेख करते हुए Chief Minister का आभार जताया. Chief Minister ने आयुष्मान India योजना के तहत रामप्रताप को पांच लाख रुपये के स्वास्थ्य बीमा का प्रतीकात्मक कार्ड और Chief Minister विवेकाधीन कोष से संगीता को 85 हजार रुपए का डेमो चेक प्रदान किया. Prime Minister आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी घनश्याम को आवास की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी रेनू वर्मा को 12.73 करोड़ रुपए का डेमो चेक दिया गया.

–

विकेटी/डीकेपी