जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन और संघर्ष रहेगा जारी: इंडिया ब्लॉक

New Delhi, 9 अक्टूबर . मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया ब्लॉक के नेता President भवन तक मार्च निकालेंगे. इसके साथ President से मिलने की योजना है. इस मुद्दे पर कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है.

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “हम President से मिलना चाहते हैं. संविधान की रक्षक President से हम लोग लोकतंत्र की रक्षा और मताधिकार की रक्षा के लिए मिलना चाहते हैं. यह पूरी तरह से संवैधानिक है. हमें भरोसा है कि President हमसे जरूर मिलेंगी.”

भाजपा द्वारा इंडिया ब्लॉक को लोकतंत्र का खतरा बताने पर प्रमोद तिवारी ने कहा, “भाजपा Government में लोकतंत्र की हत्या हो रही है, जिसके खिलाफ हम आंदोलन कर रहे हैं. देश के लोगों को पता चल गया है कि Prime Minister Narendra Modi लोकतंत्र और संविधान की रक्षा नहीं करते. मुख्य चुनाव आयुक्त ने तो देश के साथ गद्दारी की है. मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन और आंदोलन जारी रहेगा.”

पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा, “हमारे नेता राहुल गांधी लगातार वोट की चोरी, प्रश्न पत्र लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं. प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की हत्या की साजिश भी रची जा रही है. वे लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रहे हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त गद्दार और देशद्रोही हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और जेल भेजना चाहिए.”

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “ज्ञानेश कुमार हवा में उड़ जाएंगे, ये जन आंदोलन बन चुका है, अब हर आदमी सवाल पूछने लगा है. आप 13 करोड़ लोगों के वोट काट दोगे, देश सवाल नहीं करेगा? यह प्रदर्शन भाजपा को उखाड़ फेंक देगा. हम लोकतंत्र के अधिकारों को खत्म नहीं होने देंगे.”

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने कहा, “पार्टी की कुछ मांगे हैं, आपको भी पता होना चाहिए कि ये जो वोट चोरी हुआ है, जब तक उन लोगों को न्याय न मिल जाए, तब तक ये लड़ाई चलेगी. तीन दिन नहीं, तीस दिन चलेगी, तीन हजार दिन चलेगी. हम लोग थकने वाले नहीं हैं, संघर्ष जारी रहेगा. आप एक बात देख लीजिए, आप तानाशाह नहीं बन सकते हैं. ज्ञानेश कुमार आपको इस्तीफा देना होगा. अंग्रेजों को उखाड़कर यहां के लोगों ने फेंक दिया, तो आप क्या हैं ज्ञानेश कुमार? अभी भी आपके पास समय है. आपने 13.5 करोड़ लोगों का जो वोट काटा है, वह जोड़ दीजिए, इसी में आपका भला है. Government आती है, जाती है. मुझे पता है कि आज Government भाजपा की है, कल Government हमारी भी आएगी और जब हमारी आएगी तो क्या होगा, आप देखते रहिएगा.”

आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, “आरजेडी का बहुत साफ स्टैंड है कि ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हम लोगों का आंदोलन है. ये देश की लड़ाई है और इस लड़ाई में हम आप सभी को आमंत्रित करते हैं.”

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा. हम President से मांग करने जा रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो क्योंकि उन्होंने वोट चोरी की है, वोटों की लूट की है. प्रबुद्ध नागरिकों, योग्य नागरिकों को वोट डालने से रोका है. इसने 16 लाख नागरिकों के खिलाफ Supreme Court में उनके नाम वोटर लिस्ट से हटाने की मांग रखी है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश, चुनाव, लोकतंत्र और संविधान के साथ गद्दारी की है. जब तक ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त रहेंगे, तब तक भारतीय जनता पार्टी को लाभ पहुंचाते रहें. ज्ञानेश कुमार ने देश और देशवासियों के प्रति गद्दारी की है.”

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने कहा, “पूरे देश में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं. उन्हें किसी भी हाल में जाना ही होगा. उन्होंने जो गलतियां की हैं, उनकी वजह से 13 करोड़ लोग चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो गए हैं.”

सीपीआई (एमस) सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा, “हम Government को साफ़ तौर पर बताना चाहते हैं कि ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में कोई ढील नहीं दी जाएगी. हम President से मिलकर उन्हें सभी Political मुद्दों और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की हमारी मांग की अहमियत के बारे में भी बताएंगे. आने वाले दिनों में दिल्ली की सड़कों पर समाज के दूसरे वर्ग भी इंडिया ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन में शामिल होते दिखेंगे. छात्र और युवा राजधानी आ रहे हैं. दिलचस्प बात यह है कि Police मस्जिदों में जाकर मुसलमानों से इस आंदोलन में शामिल न होने की अपील भी कर रही है. वे चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, हमारा रुख साफ है कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, हम जरा भी पीछे नहीं हटेंगे.”

–

ओपी/एएस