
जबलपुर, 2 नवंबर . Madhya Pradesh की संस्कारधानी जबलपुर के पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान अभिकल्पन एवं विनिर्माण ( पीडीपीएम ट्रिपलआईटी डीएम) संस्थान के छात्रावास में एक छात्रा का शव पंखे से लटका मिला है. छात्रा ने आत्महत्या क्यों की, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है. Police मामले की जांच में जुटी है.
जानकारी के अनुसार डुमना क्षेत्र में स्थित पीडीपीएम ट्रिपलआईटी डीएम संस्थान के परिसर में स्थित छात्रावास के कमरे में छात्रा का शव से पंखे से लटका मिलने की खबर फैलते ही पूरे संस्थान में हलचल मच गई. इस छात्रा की पहचान तेलंगाना निवासी वैष्णवी के तौर पर हुई है.
संस्थान प्रशासन को छात्रा का शव पंखे से लटका होने की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना खमरिया थाना क्षेत्र की Police को दी गई. Police ने मौके पर पहुंचकर पंखे से लटकी वैष्णवी के शव को उतारा. शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. Police ने पहले मौके पर पंचनामा किया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Police से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिर छात्रा ने आत्महत्या क्यों की है. Police सुसाइड नोट की भी तलाश कर रही है, अगर उस छात्रा ने कोई सुसाइड नोट आत्महत्या से पहले लिखा होगा तो उससे आत्महत्या की वजह का खुलासा आसान हो जाएगा. इसके साथ ही संस्थान के अधिकारियों से भी Police जानकारी जुटा रही है. बताया गया है कि आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिजनों को संस्थान द्वारा सूचना दे दी गई है लेकिन कारण से संस्थान प्रशासन भी अनजान है .
मौके पर पहुंची जबलपुर Police मामले की जांच कर रही है. आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.
–
एसएनपी/पीएम
Skip to content