जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं के लिए पीएम मोदी ने जताया आभार, बोले- मिलकर जारी रखें ‘विकसित भारत’ का निर्माण

New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi को जन्मदिन के अवसर पर देश-दुनिया से बधाई संदेश मिले. इसके लिए Prime Minister ने social media पर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आइए हम सभी मिलकर विकसित India के निर्माण में अपना योगदान दें.

17 सितंबर को Prime Minister Narendra Modi का 76वां जन्मदिन है. इस मौके पर एनडीए की तरफ से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया गया. देश के कोने-कोने में लोगों ने Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन और संवैधानिक पद पर रहते हुए 25 साल पूरे करने पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए.

जन्मदिन के मौके पर मिली शुभकामनाओं के जवाब में Prime Minister Narendra Modi ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि हर तरफ से मिली शुभकामनाओं, स्नेह और आशीर्वाद के लिए मैं दिल से आभार व्यक्त करता हूं. प्यार भरे हर शब्द की मैं बहुत कद्र करता हूं और इनसे मुझे अपने लोगों की सेवा करने की नई ताकत मिलती है.

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि मैं उन सभी लोगों की भी सराहना करता हूं जो दिन भर सेवा कार्यों में लगे रहे. आइए, हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ का निर्माण जारी रखें.

इसके साथ ही, Prime Minister Narendra Modi को उनके जन्मदिन पर दुनिया भर के नेताओं और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों से शुभकामनाएं मिलीं. इस अवसर पर Prime Minister मोदी ने डोमिनिका, इटली और भूटान के प्रधानमंत्रियों के साथ-साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस को धन्यवाद दिया.

डोमिनिका के Prime Minister रूजवेल्ट स्केरिट की शुभकामनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “Prime Minister स्केरिट, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं और डोमिनिका की Government तथा वहां की जनता की सद्भावनाओं के लिए धन्यवाद. India हमारे घनिष्ठ मित्रतापूर्ण संबंधों को बहुत महत्व देता है.”

इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी को धन्यवाद देते हुए Prime Minister मोदी ने कहा, “Prime Minister मेलोनी, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मैं हमारे घनिष्ठ सहयोग को आगे बढ़ाने का इच्छुक हूं.”

भूटान के Prime Minister शेरिंग टोबगे के संदेश पर पीएम मोदी ने कहा, “Prime Minister टोबगे, आपकी शुभकामनाओं और स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद. मैं आपकी भावनाओं और शुभेच्छाओं की गहराई से सराहना करता हूं.”

वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस को जवाब देते हुए Prime Minister मोदी ने लिखा, “डॉ. टेड्रोस, आपकी शुभकामनाओं और स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद. ब्रिक्स नेताओं के शिखर सम्मेलन के दौरान आपसे मुलाकात कर खुशी हुई. वैश्विक स्वास्थ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में हमारी साझा प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग जारी रहेगा.”.

एएमटी/डीकेपी