जन्मदिन पर पिता को याद कर भावुक हुए चिराग, कहा-विकसित बिहार से ही बनेगा विकसित भारत

Patna, 31 अक्टूबर . लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और Union Minister चिराग पासवान ने Saturday को अपना जन्मदिन मनाया. इस अवसर पर वे पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर के आकार का केक काटा. जन्मदिन के पावन अवसर पर उन्होंने Patna के खगौल स्थित महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त किया.

मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने अपने पिता और दिवंगत नेता रामविलास पासवान को याद करते हुए कहा कि वे आज जो कुछ भी हैं, अपने पिता की वजह से हैं. उन्होंने अपने पिता के चरणों में नमन करते हुए कहा कि जीवन के इस पड़ाव पर उनकी कमी और ज्यादा खलती है. बचपन में उनके साथ जन्मदिन बिताने की यादें हर बीतते साल के साथ और गहरी होती जाती हैं.

उन्होंने अपनी मां, परिवार और पार्टी के कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में उनकी मां शक्ति बनकर उनके साथ खड़ी रहीं. पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को यहां तक पहुंचाने के लिए दिन-रात मेहनत की है. चिराग पासवान ने Prime Minister Narendra Modi का विशेष तौर पर धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि Prime Minister ने पत्र के माध्यम से पार्टी में उनके नेतृत्व और मंत्रिमंडल में उनके कार्यों की प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए आशीर्वाद दिया.

उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी, उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ, असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा और Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस सहित कई नेताओं का भी आभार जताया. उन्होंने कहा कि जन्मदिन नए संकल्प और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का अवसर होता है. ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ उनकी प्राथमिकता है. Prime Minister के 2047 तक विकसित India बनाने के सपने को पूरा करने के लिए विकसित बिहार का निर्माण जरूरी है.

उन्होंने प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया कि वे इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे. चिराग ने कहा कि पिछले कुछ समय में पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. कार्यकर्ताओं ने खुशी और दुख दोनों के आंसू बहाए हैं, लेकिन उनके नेता रामविलास पासवान का आशीर्वाद और मार्गदर्शन हमेशा सभी को बांधे रखता है.

उन्होंने कहा कि उनके पिता ने सिखाया था कि जनता से निरंतर जुड़ाव ही विपरीत परिस्थितियों का सामना करने की सबसे बड़ी ताकत है. हाजीपुर की जनता को अपने अस्तित्व और व्यक्तित्व का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी चिंताएं और उनका आशीर्वाद हमेशा उनकी प्राथमिकता रहेंगे.

–

एमएनपी/पीएम