जन्मदिन की बधाइयों पर पीएम मोदी ने जताया आभार, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को दिया धन्यवाद

New Delhi, 17 सितंबर . Prime Minister Narendra Modi के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें देश-विदेश से बधाइयां मिलीं. President, उपPresident समेत देश की तमाम हस्तियों ने भी शुभकामनाएं दीं. इसी क्रम में Prime Minister मोदी ने सभी का आभार जताते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है.

उन्होंने President द्रौपदी मुर्मु के बधाई संदेश पर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “President द्रौपदी मुर्मु जी, आपकी आत्मीय शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार. प्रगतिशील, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित India के निर्माण के संकल्प के साथ हम नई ऊर्जा और तेज गति से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं. राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में आपका मार्गदर्शन और प्रेरणा हमारे लिए अमूल्य हैं. इनसे जनसेवा के हमारे प्रयासों को और बल मिलता है. जनभागीदारी के साथ भारतवर्ष की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास के संगम से हम देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

उपPresident द्वारा जन्मदिन की बधाई दिए जाने पर पीएम मोदी ने लिखा, “उपPresident थिरु सीपी राधाकृष्णन जी, आपकी स्नेहपूर्ण और विचारशील शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. हम हर नागरिक को सशक्त बनाने, यह सुनिश्चित करने कि विकास का लाभ देश के हर कोने तक पहुंचे, और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के अपने सामूहिक संकल्प को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ काम करना जारी रखेंगे.”

Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला के बधाई संदेश पर पीएम मोदी ने जवाब में लिखा, “स्नेहपूर्ण संदेश के लिए आपका हृदय से आभार. आपके द्वारा व्यक्त की गई भावनाएं मेरे लिए अत्यंत मूल्यवान हैं. कोटि-कोटि देशवासियों की प्रतिभा और परिश्रम के बल पर देश आज विकास के नित नए मानदंड गढ़ रहा है. उनके सहयोग और आशीर्वाद से हम पूरी निष्ठा के साथ India को और अधिक सशक्त, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं.”

उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के बधाई संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “जन-जन की सेवा का हमारा संकल्प अटूट है. देशवासियों को हर तरह से सशक्त बनाने के अपने प्रयासों में हम कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.”

एएमटी/एबीएम