‘जनता प्रवेश वर्मा के थप्पड़ का जवाब सही वक्त पर जरूर देगी’, कांग्रेस नेताओं ने मंत्री को घेरा

New Delhi, 28 सितंबर . दिल्ली के तिलक नगर में Sunday को सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने की घटना के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. कांग्रेस नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि जनता मंत्री के थप्पड़ का जवाब सही समय पर जरूर देगी.

से बातचीत में कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने भाजपा Government पर आरोप लगाया कि आप अपने मंत्रियों से लोगों को पिटवा रहे हैं. एक तरफ तो आप कहते हैं कि हम जनता के सेवक हैं, हम उनके पहरेदार हैं और उनके पैर धोकर लोगों को बेवकूफ बनाते हैं. देश की जनता समझ गई है कि आप क्या कर रहे हैं. उन्हें बताने की जरूरत नहीं है, लेकिन यही लोग आने वाले समय में आपको सबक सिखाएंगे.

उन्होंने कहा कि सवाल पूछना गुनाह हो गया है. जनता को कष्ट है तो वह किससे सवाल पूछेगी? मैं सांसद हूं, हमारे क्षेत्र के लोग किससे सवाल पूछेंगे? सवाल पूछने पर मारना, अहंकार नहीं तो क्या है? भाजपा वाले गुंडागर्दी कर रहे हैं. इनकी Governmentों में जनता को कुचला जा रहा है.

कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी का असली चरित्र है. वैसे भी वहां गुंडों, उपद्रवियों और नफरत फैलाने वाले लोगों को इनाम मिलता है. देश ने देखा है कि कैसे उनके एक सांसद ने संसद के अंदर दूसरे सांसद के खिलाफ खुलेआम कैसी भाषा का इस्तेमाल किया. अनुराग ठाकुर कैसी भाषा इस्तेमाल करते हैं, Union Minister गिरिराज सिंह कैसी भाषा बोलते हैं, और निशिकांत दुबे को ही देख लीजिए, वह कैसी भाषा इस्तेमाल करते हैं. कपिल मिश्रा विवादित बयान के लिए जाने जाते हैं, वे मंत्री हैं. प्रवेश वर्मा ने नफरत भरी बातें कहीं और वे भी मंत्री हैं. अगर कोई उनसे सवाल पूछता है तो वे या तो उसे थप्पड़ मार देते हैं या उसे देशद्रोही कह देते हैं.

उन्होंने कहा कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया है. यह झूठ पर टिकी पार्टी है. नफरत फैलाने के अलावा इन्हें कुछ नहीं आता. यह गाली-गलौज करने वालों की पार्टी है. दंगे करवा सकते हैं, वोट चुराने के साथ ही दूसरी पार्टी के विधायक और सांसद भी चुराते हैं. इनके आचरण में भी नफरत है.

–

डीकेएम/एबीएम