जनता दर्शन : भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो सीएम योगी ने तुरंत अस्पताल में कराया भर्ती

Lucknow, 31 अगस्त . ‘जनता दर्शन’ में Chief Minister योगी आदित्यनाथ का अति मानवीय रूप देख अन्य आगंतुक अपनी पीड़ा भूल गए. सीएम योगी का यह रूप देख किसी की भावनाएं आंसुओं के जरिए निकल पड़ीं तो किसी ने अपनी कुर्सी से ही हाथ जोड़कर Chief Minister की संवेदनशीलता के प्रति आभार जताया.

दरअसल, अयोध्या से आए एक भाई-बहन जनता दर्शन में पहुंचे. भाई ने Chief Minister से बताया कि उनकी बहन गंभीर रूप से बीमार हैं. वह बहन को लेकर Lucknow आए हैं, उन्हें जल्द से जल्द इलाज की आवश्यकता है. इस पर Chief Minister ने पीड़िता को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज भी शुरू हो गया है.

अयोध्या से आए श्याम सोनकर ने Chief Minister को बताया कि उनकी बहन बबिता कुछ दिनों से अयोध्या में भर्ती थीं, डॉक्टरों ने उन्हें Lucknow रेफर कर दिया है. परिवार अत्यंत गरीब है, इसलिए इलाज में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस पर Chief Minister ने अपने आवास से तत्काल पीड़िता को एंबुलेंस से डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान गोमती नगर, भिजवाया.

Chief Minister का निर्देश मिलने के बाद डॉक्टरों की देख-रेख में मरीज का इलाज प्रारंभ हो गया. Chief Minister ने पीड़िता के परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया. बहन बबिता के एडमिट होते ही उनके भाई श्याम ने चैन की सांस ली. डॉक्टरों को उन्होंने पूरी बीमारी आदि के बारे में विस्तृत रूप से बताया. इलाज की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही श्याम की आंखों में आंसू आ गए.

उन्होंने फोन करके Chief Minister आवास को इसकी जानकारी भी दी और धन्यवाद भी ज्ञापित किया. ‘जनता दर्शन’ में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे. सीएम योगी ने उन्हें आश्वस्त किया कि Government इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी. उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए Chief Minister ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़ी एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराकर शासन में उपलब्ध कराया जाए.

उन्होंने आश्वस्त किया कि धन की कमी के कारण किसी का इलाज नहीं रुकेगा. ‘जनता दर्शन’ में एक मासूम अपनी मां के साथ आई थी. सीएम ने उनकी मां की समस्या सुनी, फिर बच्ची से मुखातिब हुए और दुलारा-पुचकारा.

विकेटी/एसके