
New Delhi, 27 नवंबर . आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल के दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 6, फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित आधिकारिक आवास को Friday से आम जनता के लिए खोला जा रहा है. यह जानकारी दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश वर्मा ने दी है.
दिल्ली Government के मंत्री प्रवेश वर्मा ने समाचार एजेंसी से कहा कि देखिए, यह कोरोना काल में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व Chief Minister अरविंद केजरीवाल ने इस शीश महल का निर्माण किया जो खुद कहते थे कि एक कमरे के घर में रहेंगे. आज आपके कैमरा के माध्यम से पूरा देश केजरीवाल का सच देखेगा.
उन्होंने कहा कि इस शीश महल में ऑटोमेटिक लिफ्ट लगाई गई हैं, वियतनाम से मार्बल मंगाया गया है, किसी और देश से कालीन मंगाई गई है, किसी और देश से टेबल मंगाई गई है और किसी अन्य देश से झूमर मंगाए गए हैं. 11-11 लाख के झूमर इस घर में लगे हैं और जब दिल्ली ऑक्सीजन के लिए तरस रही थी तब केजरीवाल भ्रष्टाचार का क्या गंदा खेल खेल रहे थे और उनका असली सच क्या है?
आज जनता भी देख रही है कि वो बोलते क्या हैं और उनकी हकीकत क्या है? यह पूरे देश के सामने कैमरा के माध्यम से दिखाई दे रहा है. अब उनका सच सबके सामने आ चुका है. गाड़ियां तो पूरा देश देख ही रहा था और यह घर जो दिल्ली की जनता के पैसों से बनाया गया, यह शीश महल आज सारे देश के सामने खोला जा रहा है.
उन्होंने कहा कि दिल्ली और देश की जनता के साथ हुए सबसे बड़े छल का राज अब खुलेगा. कैसे केजरीवाल ने जनता के पैसों से अपना शीशमहल बनवाया दुनिया के किस किस देश से क्या-क्या सामान लाया गया. करप्शन किंग का शीशमहल अब खुलने जा रहा है.
बता दें कि अरविंद केजरीवाल वर्ष 2015 से लेकर 2024 तक 6, फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस सरकारी आवास में रहे थे. सितंबर 2024 में Chief Minister पद से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने यह आवास खाली कर दिया था. फरवरी 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने ‘शीशमहल’ के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था. अरविंद केजरीवाल के इस सरकारी आवास के नवीनीकरण पर हुए खर्च को लेकर India के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट में भी कई अहम जानकारियां सामने आई थीं.
–
पीएम
Skip to content