
Mumbai , 11 अक्टूबर . महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने हिरासत से छूटने के बाद Government पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि उन्हें और अन्य आयोजकों को हिरासत में लिए जाने के बावजूद Mumbai में लोग अपने आप अगस्त क्रांति मैदान पहुंचते रहे.
तुषार गांधी ने से कहा, “Saturday शाम 6 बजे मुझे बताया गया कि मुझे जाने दिया जाएगा लेकिन मेरा फोन अभी भी वापस नहीं किया गया था. मेरे साथ जो constable था, उसके पास मेरा फोन था लेकिन उसे वापस नहीं दिया गया. इसके बाद चार अधिकारियों ने मुझे उसी गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ दिया.”
उन्होंने कहा कि मेरे हिरासत में रहने और अन्य आयोजकों के पकड़े जाने के बावजूद Mumbai की जनता उत्सुकता के साथ अगस्त क्रांति मैदान आती रही और Police के नाक में दम करती रही. उन्होंने कहा कि आम जनता अपनी मर्जी से इस आंदोलन में हिस्सा ले रही है और बाहर निकल रही है. एक तरह से यह जनता की ओर से Government के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन है.
तुषार गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार और मौजूदा मोदी Government नहीं हट जाती, तब तक वह हर हफ्ते पूरे India में ऐसे ही आंदोलन करने का वादा करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा Government धांधली पर उतर आई है. उन्होंने कहा कि यह देश और यहां के नागरिक कभी भी लोकतंत्र की हिफाजत में कमजोर नहीं पड़े हैं.
तुषार गांधी ने कहा कि यह आंदोलन Police की आजादी के लिए भी लड़ा जा रहा है. सोनम वांगचुक को लेकर उन्होंने कहा, “मैं सोनम वांगचुक से यही कहूंगा कि बयानबाजी मत करिए, रास्तों पर उतरिए. जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होंगी, हमारा आंदोलन जारी रहेगा.”
उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर Saturday को जो हुआ और Mumbai में जो हुआ, उससे साफ दिखता है कि आम नागरिक अपनी मर्जी से Government के खिलाफ विरोध करने के लिए बाहर आ रहे हैं.
–
पीएम
Skip to content