
उलिहातु (खूंटी), 15 नवंबर . Jharkhand के Governor संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की प्रेरणादायी गाथा है. उनके आदर्श केवल स्मरण करने तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि लोगों के कार्यों और संकल्पों में भी दिखाई देने चाहिए. उनके विचारों से प्रेरणा लेकर Jharkhand के विकास, जनजातीय समाज के उत्थान और राज्य की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए मिलकर काम करना होगा.
Governor Sunday को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उनकी जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे. उन्होंने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके वंशजों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने राजकीय बिरसा महोत्सव-2026 को संबोधित किया.
उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज को अपने अधिकारों, अस्मिता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए जागरूक और संगठित किया. उनका जीवन अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है.
Governor ने कहा कि Jharkhand वीरों और बलिदानियों की भूमि है. बिरसा मुंडा के अलावा सिद्धू-कान्हू, नीलांबर-पीतांबर, फूलो-झानो, चांद-भैरव और वीर बुधु भगत जैसे जननायकों ने देश और समाज के लिए अपना सर्वस्व समर्पित किया. उनके संघर्ष और बलिदान हमारी गौरवशाली विरासत का हिस्सा हैं. इन महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास के लिए काम करना है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister के नेतृत्व में बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय जनजातीय समाज के इतिहास और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने की महत्वपूर्ण पहल है. इससे नई पीढ़ी को जनजातीय नायकों के संघर्ष और बलिदान से परिचित होने का अवसर मिला है. Jharkhand स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई देते हुए Governor ने कहा कि लंबे संघर्ष और जनआकांक्षाओं के परिणामस्वरूप वर्ष 2000 में Jharkhand अलग राज्य बना.
संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि तत्कालीन Prime Minister अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र Government ने अलग राज्य के गठन का ऐतिहासिक निर्णय लिया था. राज्य गठन के 26 वर्ष पूरे होने पर अब तक की उपलब्धियों का मूल्यांकन कर भविष्य की प्राथमिकताएं तय करनी चाहिए. विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और अलग राज्य के गठन के पीछे की जनआकांक्षाएं पूरी होनी चाहिए.
उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है. बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलने चाहिए. विकास के साथ जनजातीय समाज की भाषा, संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट पहचान का संरक्षण भी सुनिश्चित करना होगा.
–
एसएनसी/
Skip to content