
रायपुर, 15 नवंबर . छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे. राज्य के Chief Minister विष्णु देव साय ने बताया कि जनजातीय समुदाय की एक विशाल सभा होने जा रही है. बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचेंगे.
Chief Minister विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया और प्रदेशवासियों की ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की शुभकामनाएं दीं. रायपुर में Sunday सुबह मीडिया से संवाद करते हुए उन्होंने कहा, “आज ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की 191वीं जयंती है. पूरे देश में उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाता है. सबसे पहले, छत्तीसगढ़ के सभी निवासियों को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.”
उन्होंने कहा, “यह बड़े सौभाग्य की बात है कि इस वर्ष के ‘जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह के लिए हमने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद, नितिन नवीन को आमंत्रित किया था. आज वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में पधार रहे हैं. वहां जनजातीय समुदाय की एक विशाल सभा होने जा रही है. बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचेंगे.”
Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से भाजपा को ‘फासीवादी’ बताए जाने पर Chief Minister विष्णु देव साय ने कहा, “जिन लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए 1975 में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की और संविधान के साथ छेड़छाड़ की, उन्हें आज लोकतंत्र और संविधान के बारे में बात करने का कोई अधिकार नहीं है.”
वहीं, उपChief Minister अरुण साव ने कहा, “आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है. Prime Minister Narendra Modi ने देश और समाज के लिए भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय किया. आज पूरा देश ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मना रहा है.”
उपChief Minister ने कहा कि ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है. रायगढ़ के धनंजयगढ़ में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. राज्य Government ने भी तीन दिवसीय (16, 17 और 18 नवंबर को) ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि मैं भगवान बिरसा मुंडा को नमन करता हूं और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ की सभी को शुभकामनाएं देता हूं.
इससे पहले, जनजातीय गौरव दिवस पर नितिन नवीन ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “25 वर्ष से भी कम आयु में भगवान बिरसा मुंडा ने ‘उलगुलान’ का बिगुल फूंककर अंग्रेजी शासन के अन्याय के विरुद्ध जनजातीय समाज को संगठित किया और जल, जंगल, जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष किया. Prime Minister Narendra Modi ने उनकी जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लेकर देश के जनजातीय नायकों को वह सम्मान दिया, जिसके वे सदा से अधिकारी थे. भगवान बिरसा का जीवन हमें अपनी संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा.”
–
डीसीएच/
Skip to content